शनिवार, 9 दिसंबर 2017

बाड़मेर एक माह पहले पुलिस को चकमा देकर फरार कुख्यात तस्कर हत्या-अपहरण और डकैती का आरोपी कमलेश आधे घंटे पहले आया था घर, सूचना मिलते ही 20 मिनट में पकड़ा




एक माह पहले पुलिस को चकमा देकर फरार कुख्यात तस्कर हत्या-अपहरण और डकैती का आरोपी कमलेश आधे घंटे पहले आया था घर, सूचना मिलते ही 20 मिनट में पकड़ा
 


पिछलेदो माह से पुलिस को चकमा देकर फरार कुख्यात तस्कर और नांद हत्याकांड के आरोपी कमलेश को ग्रामीण पुलिस थाना टीम ने उसी के घर से उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या, फायरिंग, चोरी डकैती के 7 मामले दर्ज है। मुखबीर की ओर जैसे ही उसके घर पर छिपे होने की सूचना मिली तो पुलिस उसे किसी कीमत पर बच निकलने नहीं देना चाहती थी। पुलिस ने 10 मिनट में ही घर को घेर लिया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया,लेकिन घर के चारों गेट पर पुलिस थी। ऐसे में वह मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। उसे पता चला कि 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घर को चारों तरफ से घेरे हुए है। पुलिस ने उसे चेतावनी दी कि अब भागने की कोशिश तो गोली मार दी जाएगी। थानेदार धन्नापुरी गोस्वामी स्वयं इस पूरे ऑपरेशन को संभाले हुए थे, ऐसे में आरोपी को मजबूरन पुलिस के सामने सरेंडर करना पड़ा। पुलिस को डर था कि आरोपी कहीं फायरिंग नहीं कर दें। ऐसे में उसे बड़ी सावधानी से दबोचा गया। कमलेश उर्फ कमल प्रजापत पुत्र आसूराम निवासी छीतर का पार, हाल निवासी जाट कॉलोनी को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

आधे घंटा पहले ही घर आया था तस्कर, दस मिनट में पहुंची पुलिस और पकड़ा गया

मुखबीरसे सूचना मिलने पर 10 मिनट के अंदर पुलिस की टीमें जाट कॉलोनी पहुंच गई। ग्रामीण थाना, सदर सहित पुलिस लाइन से जवानों का जाब्ता पहुंचा। अधिकांश जवान हथियारों से लैस थे। घर पर कमलेश अकेला ही था, उसे चाराें तरफ से घेरने के बाद पुलिस ने आवाज दी और जवानों ने उसकी कनपट्टी पर बंदूक रखकर उसकी तलाशी लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवानों ने उसके घर के हर कोने की तलाशी ली, क्योंकि पूर्व में भी वह फायरिंग कर चुका है। ऐसे में उसके कब्जे से बंदूक को जब्त करना चाहते थे। पुलिस को उसके घर से कुछ नहीं मिला। पूरे ऑपरेशन को ग्रामीण थानाधिकारी धन्नापुरी गोस्वामी स्वयं ने संभाले रखी।

दो माह पूर्व हुए हत्या कांड का आरोपी है कमलेश

दीपावलीसे एक दिन पूर्व की रात 18 अक्टूबर को एक प्लॉट विवाद को लेकर खूनी संघर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम देकर अर्जुनराम की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी कमलेश आरोपी है। 5-6 गाड़ियों में 17-18 लोगों ने जानलेवा हमला किया था, फायरिंग में एक जने की मौत हो गई थी। ग्रामीण थाने में मर्डर का मामला दर्ज है। इस मामले में हरचंद, रामाराम, राजू खोथ की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। अब कमलेश को गिरफ्तार किया गया है। पिछले दो माह से पुलिस को आराेपी कमलेश की तलाश थी।

पुलिस की कार्रवाई से सहम गए आसपास के लोग, समझ ही नहीं पाए

शहरके जाट कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर के ढाई बजे थे। अचानक पुलिस की गाडिय़ां लवाजमे के साथ मोहल्ले में पहुंची। जवान गाड़ियों से भागते हुए पॉजीशन ले रहे थे। एकाएक पुलिस के जवानों को देख लोग सहम गए। पहले तो घरों के अंदर भाग गए। ऐसे लगा कोई हमला हो गया हो, फिर पुलिस ने लाउड स्पीकर पर सूचना दी कि चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया गया है, अब बच निकलना मुश्किल है, पुलिस के सामने सरेंडर कर दो, नहीं तो गोली मार दी जागी।


हथियारबंद पुलिस को देख मौहल्ले वािसयों में फैली सनसनी, आरोपी को कहा सरेंडर कर दे 

दो थानों और पुलिस लाइन के 50 से ज्यादा जवानों ने आरोपी के घर को घेरा, फायरिंग की थी आशंका, उससे पहले पकड़ा 

फायरिंग, जानलेवा हमले अपहरण के 8 मामले 

पुलिसथाना नागाणा के क्राइम रिकार्ड के अनुसार आरोपी कमलेश के खिलाफ 2010 से 2017 के बीच 8 मामले है। इनमें बायतु में दो, पचपदरा, कोतवाली, नागाणा, महिला थाना ग्रामीण थाना में एक-एक मामला दर्ज है। अवैध वसूली, चोरी, मारपीट, फायरिंग, धोखाधड़ी, अतिक्रमण, बंधक बनाकर मारपीट करना, हत्या सहित कई तरह के मामले दर्ज है। 

 







शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017

बाड़मेर थार नारी शक्ति सम्मान समारोह कल , 70 कर्मवीर महिलाए होंगी थार नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित



बाड़मेर थार नारी शक्ति सम्मान समारोह कल , 70 कर्मवीर महिलाए होंगी थार नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित

बाड़मेर। सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फ़ॉर पीपल के तत्वाधान में कल रविवार सुबह 10 बजे स्थानीय भगवान महावीर टॉउन में आयोजित होने वाले नारी शक्ति सम्मान समारोह में 70 कर्मवीर महिलाओ को और तीन मरणोपरांत सेवा भावी महिलाओ को सम्मानित किया जायेगा। ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठोड ने बताया की शुक्रवार को ग्रुप की चयन कमिटी की बैठक का आयोजन महिला विंग की उपस्थिति में हुआ। ग्रुप के पास आये आवेदनों पर विचार विमर्श कर सित्तर महिलाओ कॉनरी शक्ति अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया ,कमिटी में ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,संजय शर्मा , महेश दादनी ,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी , महेश पनपालिया , श्रीमती निर्मला सिंघल , श्रीमती ज्योति पनपालिया , नरेंद्र खत्री , महेंद्र सिंह तेजमालता ,भुवनेश शर्मा ,सुरेश जाटोल ,आदिल भाई , डॉ हरपाल राव ,सुरेंद्रसिंह दईया , मनीष सोनी , फकीरा खान , छगनसिंह चौहान , जय परमार , राजेंद्र लहुआ , जगदीश परमार , ललित सऊ , राजेंद्र देदडियार सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कमिटी के निर्णयानुसार मरणोपरांत नारी शक्ति सम्मान लोक गायिका रुखमा देवी , राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त शिक्षिका श्रीमती सावित्री शर्मा और सामाजिक कार्यकर्त्ता श्रीमती मुमताज़ बेन का चयन किया गया। इसी तरह समाज सेवा क्षेत्र में सुश्री लता कछवाह , श्रीमती द्रोपदी शर्मा , सुमित्रा देवी गोयल,श्रीमती हरखू देवी कंवरली, श्रीमती मरियमा , श्रीमती गैरोदेवी , मैथी देवी बालोतरा , श्रीश्रीमती कमला जाटोल , शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती अमृत कौर ,श्रीमती तारा चौधरी , चोहटन से कविता पंवार , श्रीमती पिपला देवी ,शिव से श्रीमती मंजू देवी , गुडा नगर की जुबैदा ,जनाब ,हस्तशिल्प क्षेत्र में श्रीमती रूमा देवी धनाऊ,श्रीमती टीमा देवी ,श्रीमती लक्ष्मी कंवर ,मृण्कला हस्तशिल्प में श्रीमती सरियत बिशाला ,चिकित्सा क्षेत्र में डॉ रीता भाटिया, डॉ शालू परिहार,ललिता कंवर , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लीला परमार, मंजू शर्मा हीरा की ढाणी, अरुणा जीनगर ,सफाई कर्मी, श्रीमती गवरी देवी, श्रीमती रामेश्वरी, न्यायिक क्षेत्र में श्रीमती निर्मला सिंघल, सुनीता चौधरी, महिला सशक्तिकरण में संगीता चारण, तृप्ति शर्मा,किटनोद सरपंच सरोज कुमारी, संपत चारण, प्रशासनिक सेवा में चयनित गंगा चौधरी, दिव्यांग गीता खत्री,लेखन में सुनीता गोदारा,खेल में प्रियंका चौधरी, नोजी कुमारी,रुखमा कुमारी दीनगढ़,अनाथ आश्रम संचालन में स्नेहलता रामसर ,समाज सेवा पपु देवी आटी,लोक गायिकी में श्रीमती अकला देवी दुदाबेरी ,उच्च शिक्षा में ललिता मेहता,शिप्रा साह, और विमला आर्य ,सीमा सुरक्षा बल से रीना, राखी, शीतल, पुलिस निरीक्षक केसर कंवर,पुलिसकर्मी बबरी महिला थाना और कमला ग्रामीण थाना एस टी सी में प्रथम धापू देवी ,महिला सहायता केंद्र की शोभा गौड़ ,विशाल की लोक गायिका दरिया देवी ,पशुपालन डेयरी उत्पादन में सुनीता चौधरी , लॉन टेनिस में राष्ट्रीय स्तर पर प्रज्ञा मंगल सहित विभिन खेल प्रतिभाओं को समानित किया जाएगा।​

अजमेर जलदाय मंत्री ने बालकपुरा में किया 2.76 करोड़ के विकास कार्य का शिलान्यास



अजमेर जलदाय मंत्री ने बालकपुरा में किया 2.76 करोड़ के विकास कार्य का शिलान्यास
अजमेर, 7 दिसम्बर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल संसधन मंत्री श्री सुरेन्द्र गोयल ने अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बालकपुरा में 2 करोड़ 76 लाख 54 हजार की लागत से बनने वाले उच्च जलाशय आदि विकास कार्योें का शुक्रवार को शिलान्यास किया। इनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल, अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा भी थे।

जलदाय मंत्री श्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि सरकार आमजन को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा चिन्तित रहती है। सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो जाए। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सम्पूर्ण संसाधन सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जांएगे। सरकार प्रतिमाह करोड़ों रूपए पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर खर्च कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों को शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है। सतही जल के माध्यम से नागरिकों की प्यास बुझाने के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर कार्य हो रहा है। पानी जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह प्रकृति के द्वारा दिया गया उपहार है। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान राजस्थान को जल की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें आमजन के सहयोग से अरबों के कार्य किए जा रहे है। यह अभियान देश में अनूठा अभियान है। इसकी तर्ज पर अन्य राज्य भी कार्य कर रहे है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि सरकार द्वारा अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अरबों रूपए के विकास कार्य किए गए है। प्रतिदिन क्षेत्र में विकास कार्यों के शिलान्यास, लोकार्पण एवं शुभारम्भ किए जा रहे है। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। वर्तमान सरकार ने आम आदमी से जुड़े समस्त मुद्दो पर ध्यान केन्दि्रत किया है। आमजन के विकास के लिए सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी गई है। पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बालकपुरा क्षेत्र में लम्बे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। इस टंकी के बनने से क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा। स्थानीय निवासियों की लम्बे समय से चली आ रही पेयजल की मांग शीघ्र ही पूरी हो जाएगी। कार्यकारी संस्था द्वारा उच्च जलाशय एवं इससे जुड़े हुए कार्यों को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। कार्य को तेजी से पूर्ण करवाने के लिए जलदाय मंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने स्थानीय निवासी श्री जैम्स डी.मैसी को टंकी निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध करवाने के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रदान किया। जलदाय मंत्री एवं श्रीमती भदेल ने श्री मैसी का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नगर निगम के उप महापौर श्री संपत सांखला, पूर्व विधायक श्री हरीश झामनानी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य लिलियन ग्रेस, सोमलपुर के सरपंच श्री इकराम खान चीता, पूर्व सरपंच श्री कालू खां, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री अरूण श्रीवास्तव, भैरूलाल गुर्जर एवं मुकेश खिंची सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।



जोंसगंज में घर-घर होगी पेयजल की आपूर्ती- श्रीमती भदेल

अजमेर 8 दिसंबर। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनीता भदेल ने जोंसगंज में क्षेत्रवासियों की पेयजल की पूर्ति के लिए 8.5 लाख की लागत से नरसिंहपुरा से भाटी वाली गली तक पानी की पाइप लाइन का शिलान्यास किया।

श्रीमती भदेल ने बताया कि इस क्षेत्र में पेयजल की काफी समस्या थी। वर्तमान सरकार ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए यहां 2013 में पानी की टंकी बनवाई। जिससे जोंसगंज के पूरे क्षेत्र में पानी की पूर्ती हो सके। घर घर में पानी सुचारु रूप से पहुंचे उसके लिए पानी की पाइप लाइने डलवाई गयी हैं। कुछ क्षेत्रों में पाइप लाइन डालने का कार्य शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। उसके पश्चात् जांसगगंज के पूरे क्षेत्र में पेयजल की कोई समस्या नहीं रहेगी।

घोषणाएँ

श्रीमती भदेल ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी की दोनों गलियो में पानी की पाइप लाइन डाली जाएगी। साथ ही साखलों के कुएं वाली गली में भी नई पाइप लाइन का कार्य जल्द ही शुरु किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर निगम के उप महापौर श्री संपत सांखला सहित स्थानीय जनप्रतिनिध एवं अधिकारी उपस्थित थे।

सफलता की कहानी

ग्राम हाथीखेडा, अजयसर एवं खरेखड़ी को मिला घर घर पानी

अजमेर, 8 दिसम्बर। जिला मुख्यालय के निकट पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम हाथीखेडा, अजयसर एवं खरेखड़ी में एक वर्ष पूर्व तक पीने के पानी की भारी कठिनाई थी। लोग जैसे तेसे पानी का जुगाड़ हैण्डपंप के सहारे कर लेते थे।

सरकार ने इन गांवों की पेयजल समस्या को समझा तथा कारगर प्रयास करते हुए इन गांवों में जो कि बीसलपुर पेयजल योजना से वंचित थे। उनके लिए रूपये 809 लाख की योजना स्वीकृत कराकर उच्च जलाशय एवं पाईप लाईन के कार्य कराकर तीनों ग्रामों कुल 4790 जनसंख्या को बीसलपुर का शुद्ध पेयजल घर-घर कनेक्शन के माध्यम से उपलब्ध कराया ।

आज ग्रामीण जन खुश है तथा वर्तमान वसुन्धरा राजे सरकार के प्रति आभार प्रकट करते है कि उन्होंने ग्रामीणों के मन को जाना और उनकी इस वर्षो पुरानी कठिनाई को दूर किया।





केकड़ी में आयुर्वेद अंतरंग चिकित्सा शिविर 14 से

अजमेर, 8 दिसम्बर। विशिष्ट संगठन योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र केकडी में आगामी 14 से 23 दिसम्बर तक दस दिवसीय आयुर्वेद अंतरंग चिकित्सा शिविर का आयोजन केकडी के अजमेर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में आयोजित किया जायेगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री बाबूलाल शर्मा ने यह जानकारी दी।



राजस्व अधिकारियों की बैठक 9 को

अजमेर, 8 दिसम्बर। जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक 9 दिसम्बर शनिवार को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने यह जानकारी दी।



संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम में 11 को आयोजित होंगे शिविर

अजमेर, 8 दिसम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिविर आयोजित किए जा रहे है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री अरविंद कुमार सेंगवा ने बताया कि 11 दिसम्बर को द्रोपदी देवी सावर मल उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मण्डी, राजकीय सिंधी उच्च माध्यमिक विद्यालय देहलीगेट, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय होलीदडा, विजय सिंह पथिक श्रमजीवी कॉलेज, आर्यपुत्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेंट जोस उच्च माध्यमिक विद्यालय उसरीगेट, विरजानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदबावडी,केसरगंज, राजकीय मोईनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड तथा स्टार इंफोटेक कॉलेज , आनासागर लिंक रोड पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

बाड़मेर दुपहियाॅ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश।01 गिरफतार 01 नाबालिक निरूद्ध ,06 मोटर साईकिल बरामद



 बाड़मेर दुपहियाॅ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश।01 गिरफतार 01 नाबालिक निरूद्ध ,06 मोटर साईकिल बरामद



घटनाक्रम एवं विशेष टीम का गठन

ज्ञात रहे कि गत कई दिनों से शहर जैसलमेर में लगातार दुपहियाॅ वाहन चोरी की वारदाते शहर में अलग-अलग जगह पर घटित हो रही थी। उक्त चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर गौरव यादव के आदेशानुसार शहर कोतवाल देरावरसिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम सउनि खुशालचंद, हैड कानि. प्रेमशंकर, माधोसिंह भगाराम, मुकेश बीरा, कानि. दिनेश चारण, जगदीशदान, गंगासिंह, विरमसिंह, कंवराजसिंह, भीमरावसिंह एवं प्रवीण गठित की गई।

विशेष टीम का द्वारा कार्यवाही

टीम द्वारा वाहन चोरों की तलाश हेतु पुलिस थाना कोतवाली के हल्का क्षेत्र एवं जिले के अन्य हल्का क्षेत्र में चोरों की तलाश की गई। तलाश के दौरान जरिये मुखबीर सुचना मिली एक व्यक्ति जोकि शहर में दुपहियाॅ वाहन चोरी करने की वारदातों को अंजाम देता है। जिस पर टीम द्वारा उक्त नाबालिक को दस्तयाब कर उसके कब्जा से 01 मोटर साईकिल बरामद कर गहन पुछताछ की गई। पुछताछ के दौरान उसने अपने साथी एवं रिस्तेदार लालसिंह पुत्र जोगसिंह निवासी सांखली पुलिस थाना गिराब के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस टीम द्वारा लगातार लालसिंह की तलाश विभिन्न जगहों पर की। दौराने तलाश जरिये मुखबीर ईतला के टीम द्वारा लालसिहं पुत्र जोगराजसिंह को दस्तयाब कर गहन पुछताछ की गई तो लालसिंह शहर जैसलमेर में अलग-अलग जगहों से कई मोटर साईकिले चोरी करना स्वीकार किया तथा उसकी निशानदेही पर 05 मोटर साईकिल टीम द्वारा बरामद की गई।

लालसिंह आले दर्जे का चोर एवं नकबजन है उसके खिलाफ बाडमेर के कई थानों में कई मुकदमें दर्ज है। देरावरसिंह शहर कोतवाल के नेतृत्व में टीम द्वारा गहर पुछताछ की जा रही है। आगे भी कई वाहन चोरियों से पर्दा उठने के आसार है।

बाड़मेर सरकार के चार साल ,प्रभारी मंत्री चैधरी आज करेगें,विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण



बाड़मेर सरकार के चार साल ,प्रभारी मंत्री चैधरी आज करेगें,विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण

जैसलमेर, 08 दिसंबर। राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल के उपलक्ष में विकास पखवाडे के तहत शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री तथा राजस्व एवं उपनिवेषन राज्यमंत्री अमराराम चैधरी विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित करेगें।

जिला कलक्टर कैलाष चन्द मीना ने बताया कि सरकार के चार साल के कार्यकाल के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कडी में विकास पखवाडे के तहत प्रभारी मंत्री शनिवार को लोकार्पण तथाा षिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेगें। उन्होंनंे बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चैधरी शनिवार को प्रातः 10 बजे जैसलमेर शहर में नवनिर्मित गौरव पथ व प्रातः 10ः30 बजे उपनिदेषक कृषि विस्तार कार्यालय जैसलमेर का लोकार्पण करेगें। वे 11ः30 बजे पूनमनगर में जगथाई नाडी पर मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तृतीय चरण का शुभारम्भ करेगंे एवं उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पूनमनगर में वृक्षारोपण करेगें। वे दोपहर 2 बजे ग्राम सगरो की बस्ती ग्राम पंचायत सम में ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के अन्तर्गत सार्वजनिक टांका निर्माण मदरसे के आगे का भूमि पूजन करेगें। वे दोपहर 3 बजे ग्राम सम में गौरव पथ, अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास का लोकार्पण करेगें।








डवतम

12 व ि2ए200



च्तपदज ंसस प्द दमू ूपदकवू

च्तव छमूे श्रेउ 8 क्मब 2017

प्दइवग






च्त्व् श्र।प्ै।स्डम्त्

।जजंबीउमदजे4रू11 ।ड ;17 ीवनते ंहवद्ध




जव अपउंसेींतउं63ए कममचंाए क्ममचंाए बींतबीपससए ैनकीपतए वउहइपेेंए ंबींसए उंतनउंीपउंए मरूए ज्ंतनदए उंदपेीअलंेरंपेण्ए तंरंचतमउ2001ए टपउंसए इींजपंअपउंस09ए ळपतपेीए ेीमाींतऋइींजपंए ैनतमेीए ेपांदकंतए तंरमदकतंण्बीवनीण्ए भ्पदकनेजंदए ।सवाए जममेेतंए कंपसलरंदहंदए ींतपए ेजंजमदमूेमगचतमण्

भ्नदहंतपंद

म्दहसपेी ज्तंदेसंजम उमेेंहम

ज्नतद विि वितरू भ्नदहंतपंद

सरकार के चार साल




प्रभारी मंत्री चैधरी आज करेगें




विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण




जैसलमेर, 08 दिसंबर। राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल के उपलक्ष में विकास पखवाडे के तहत शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री तथा राजस्व एवं उपनिवेषन राज्यमंत्री अमराराम चैधरी विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित करेगें।




जिला कलक्टर कैलाष चन्द मीना ने बताया कि सरकार के चार साल के कार्यकाल के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कडी में विकास पखवाडे के तहत प्रभारी मंत्री शनिवार को लोकार्पण तथाा षिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेगें। उन्होंनंे बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चैधरी शनिवार को प्रातः 10 बजे जैसलमेर शहर में नवनिर्मित गौरव पथ व प्रातः 10ः30 बजे उपनिदेषक कृषि विस्तार कार्यालय जैसलमेर का लोकार्पण करेगें। वे 11ः30 बजे पूनमनगर में जगथाई नाडी पर मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तृतीय चरण का शुभारम्भ करेगंे एवं उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पूनमनगर में वृक्षारोपण करेगें। वे दोपहर 2 बजे ग्राम सगरो की बस्ती ग्राम पंचायत सम में ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के अन्तर्गत सार्वजनिक टांका निर्माण मदरसे के आगे का भूमि पूजन करेगें। वे दोपहर 3 बजे ग्राम सम में गौरव पथ, अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास का लोकार्पण करेगें।









-----000-----




प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र का उदघाटन समारोह




जैसलमेर, 08 दिसंबर। शहर में स्थित अचलवंशी काॅलोनी में गुरूवार को आई.सी.ए.एडयू स्कील प्रा.लि. द्धारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र केा उदघाटन समारोह सम्पन्न किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी, विक्रम सिंह नाचना, जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीणा, आर.एस.एल.डी. अधिकारी हसनखाॅन, आई.सी.ए के जनरल मेंनेजर मनीष वर्मा, आई.सी.ए.के राजस्थान हैड सोना कुमार सिंह, आई सी ए के आॅपरेशन प्रतिनिधि अंतिम झवर, सुशिल कडवासरा, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र प्रबंधक तिलकराज, सहायक प्रबंधक किशनसिंह सोलंकी, रोजगार अधिकारी ओमप्रकाश एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।




मुख्य अतिथ कर्नल सोनाराम चैधरी ने युवाओं को रोजगार से जोडने के लिए कौशल केन्द्र में प्रशिक्षण लेने कि अपिल की और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीणा ने बताया कि जैसलमेर बाडमेर संसदीय क्षेत्र में माॅडल के रूप प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र को स्थापित किया गया जिसमें जिले के बेरोजगार युवाओं को अधिक मात्रा में रोजगार प्राप्त होगा।




कार्यक्रम में मंच संचालन जितेन्द्र कुमार और गणगौर जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानमत्री कौशल केन्द्र के आई.सी.ए. के जनरल मैनेजर मनीष जी ने आभार प्रकट किया और युवाओं से अपिल कि अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुडकर रोजगार पाए




-----000-----

बाड़मेर अधिकारी निर्धारित जिम्मेदारी के मुताबिक कार्य को अंजाम देंःनकाते



बाड़मेर अधिकारी निर्धारित जिम्मेदारी के मुताबिक कार्य को अंजाम देंःनकाते
-राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियांे की समीक्षा
बाड़मेर, 08 दिसंबर। विभागीय अधिकारी उनको सौंपी गई जिम्मेदारियांे के अनुरूप कार्य को अंजाम दें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन ने कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे 14 दिसंबर को जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि आदर्श स्टेडियम मे तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को निर्देश दिए कि वे स्टालांे मंे अपने-अपने विभाग से संबंधित उपलब्धियों को फोटो मय विवरण, बैनर, मॉडल के जरिए प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि समारोह स्थल पर रोजगार मेला लगाकर बेेरोजगारों को लाभान्वित भी किया जाएा। उन्होंने समारोह एवं प्रदर्शनी स्थल पर सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास योजनाओं के होर्डिग्स तय समय पर लगवाने के निर्देश दिएा। उन्होंने सहज प्रमुख स्थलों पर राज्य सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग्स लगाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियांे को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले मे 13 दिसंबर तक शहरी एवं ग्रामीण इलाकांे मंे स्वच्छता सप्ताह के तहत स्वच्छता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने मुख्य समारोह के संबंध मंे समुचित तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर जिला कलक्टर कार्यालय समेत प्रमुख सरकारी कार्यालयांे एवं चौराहांे पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय फोटोग्राफ प्रतियोगिताः स्वच्छ भारत,मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, चिकित्सा विभाग की योजनाआंे, ग्रामीण गौरव पथ समेत राज्य सरकार की फ्लेगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाआंे पर जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रथम तीन विजेता फोटोग्राफरांे को सम्मानित किया जाएगा।

विद्यार्थियांे को देंगे उपलब्धियांे एवं नवाचारांे की जानकारीः समस्त सैकंडरी एवं सीनियर सैकंडरी स्कूलांे मंे 13 दिसंबर को प्रार्थना सभा के पश्चात विद्यार्थियांे को स्किल डवलपमेंट, स्वामी विवेकानंद माडल स्कूल समेत शिक्षा के क्षेत्र मंे अर्जित उपलब्धियांे, नवाचारांे एवं शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियांे को दी जा रही सुविधाआंे तथा छात्रवृतियांे की जानकारी दी जाएगी।

पिंक सिटी हाफ मैराथन के प्रचार-प्रसार के निकाली साइकिल रैली
बाड़मेर, 08 दिसंबर। वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस के सौजन्य से 24 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन के प्रचार प्रसार एवं युवाओं के फिजिकल फिटनेस को लेकर राजधानी जयपुर से चलकर थार नगरी बाड़मेर पहुंचे साइकिल सवार अजय नामा और रोहित पिनारा का स्थानीय मल्लिनाथ सर्किल पर अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत जिला मुख्यालय पर साइकिल रैली का आयोजित हुआ।

मल्लीनाथ सर्किल पर आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अध्यक्ष सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मंे कमांडेंट एस एस शेरावत तथा आदर्श किशोर उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियांे का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। केयर्न के टीम लीडर निशांत कुमार ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस दौरान जिला कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते ने कहा कि हम अपने स्वास्थ्य और शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति जागरूक बने तथा नियमित रूप से व्यायाम खेल योग आदि से अपने शरीर को निरोग बनाएं। सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने कहा कि हमारे देश में शारीरिक अभ्यास और व्यायाम के अभाव में मधुमेह और रक्तचाप के रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए हम निरंतर शारीरिक अभ्यास करके स्वस्थ राष्ट्र के स्वस्थ नागरिक बनने का गौरव प्राप्त कर सकते हैं। समारोह के दौरान केयर्न आयल एंड गैस के प्रबंधक सीपी सिंह राजावत, डॉ,उमा बिहारी द्विवेदी ,भानु प्रताप सिंह, प्रहलादसिंह भाटी, भुवनेश पाठक ,तान्या दीक्षित ,सुरभि डोगरा, प्रज्ञा दीक्षित, तुषार कुमार , प्रवीण पाटीदार, सुमित टाक, धारा संस्थान के निदेशक महेश पनपालिया व्याख्याता ओम जोशी समेत शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दीपसिंह भाटी ने किया। अभिनंदन समारोह के बाद मलिनाथ सर्किल से अहिंसा सर्किल होते हुए टाउन हॉल तक युवा जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमंे सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान, एनसीसी कैडेट्स ,फिफ्टी विलेजर्स संस्थान एवं विभिन्न छात्रावासांे के विद्यार्थी शामिल हुए। साइकिल रैली को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम नेे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वेदांता केयर्न आयल एंड गैस प्रबंधक डॉ उमा बिहारी द्विवेदी ने बताया कि केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन में केवल बाड़मेर के युवाओं का निशुल्क प्रवेश रहेगा।

बाड़मेर मंे 108 स्थानांे पर आज होगा

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का शुभारंभ

-मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जिला स्तरीय समारोह थोब मंे आयोजित होगा

बाड़मेर, 08 दिसंबर। बाड़मेर जिले मंे शनिवार को 108 स्थानांे पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। थोब गंवाई नाडी मंे आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे शनिवार को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण के तहत 108 गांवांे मंे 100 करोड़ की लागत के 7226 कार्य कराए जाने प्रस्तावित है। इसके तहत शनिवार को पंचायत समिति मुख्यालयांे एवं संबंधित गांवांे मंे तृतीय चरण के कार्याें का शुभारंभ होगा। इसमंे विभिन्न जन प्रतिनिधियांे के साथ विभागीय कार्मिक शामिल होंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण में 266 गांवों के 50112 परिवार लाभान्वित हुए है। इससे पानी के लिहाज से आत्मनिर्भरता आई है। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत वे पाइंटस का इस्तेमाल कर कार्य योजना तैयार की गई है। प्रत्येक कार्यस्थल की जियोटेगिंग की गई है। प्र्रत्येक कार्य की प्रगति को 05 चरणों में मोबाईल ऐप पर अपलोड किया जाता है। उन्हांेने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय चरण में 204 करोड़ की लागत के 11848 कार्य करवाए गए है। इस अभियान के तहत कार्य की भौतिक स्थिति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रथम चरण में 600 एवं द्वितीय चरण के 595 कार्याें का तृतीय पक्ष मूल्यांकनकर्त्ता की ओर निरीक्षण करवाया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण में नकद जनसहयोग 127.25 लाख प्राप्त हुआ है। साथ ही सी.एस.आर. मद मंे 101.92 लाख की लागत के 67 कार्य पूर्ण करवाए गए है।

जालोर स्वच्छता का संदेश देगा गुब्बारा



जालोर स्वच्छता का संदेश देगा गुब्बारा

जालोर 8 दिसम्बर । स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला कलक्टर बी.एल. कोठारी ने शुक्रवार को

कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता का सन्देश देते गुब्बारे को छोडा।

स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत जिला परिषद द्वारा शुक्रवार को स्वच्छता का संदेश देता पीले रंगे के विशाल गुब्बारें को जिला कलक्टर बी.एल. कोठारी ने छोडा जोकि आकाश में लहराते हुए जालोर नगर वासियों को निरन्तर स्वच्छता का संदेश देगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, जिला परिषद सदस्य मेघाराम व श्रीमती पवनी देवी एवं परिषद के लेखा परियोजना अधिकारी ललित कुमार दवे तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रभारी अनिल कुमार व्यास सहित बडी संख्या में अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थें।

----000---

वृहद कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर 13 दिसम्बर को
जालोर, 8 दिसम्बर। रोजगार विभाग द्वारा 13 दिसम्बर को प्रातः 9.30 बजे से शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में एक दिवसीय वृहद कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी आनन्द कुमार सुथार ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्रा मंे विभिन्न संस्थानों द्वारा रोजगार के अवसर मौके पर ही उपलब्ध करवाये जायेंगे साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से बेरोजगार आशार्थियों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा रोजगार, स्वरोजगार, ऋण, अनुदान व प्रशिक्षण इत्यादि से बेरोजगारों को लाभान्वित किया जाएगा।

----000---

जिला पर्यावरण समिति की बैठक 11 दिसम्बर को
जालोर, 8 दिसम्बर। जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला कलक्टर बी.एल.कोठारी की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे कलेक्टेªट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।

उप वन संरक्षक अनिता ने बताया कि बैठक में परिसंकटमय अपशिष्टों के व्ययन स्थल के चयन, जिले में पर्यावरण प्रदूषण संबंधी समस्याओं, पाॅलिथीन का उपयोग रोकने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

---0000---

सांसद व विधायक कोष से 8 कार्यो के लिए 38.55 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी
जालोर, 8 दिसम्बर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना ने सांसद व विधायक स्थानीय क्षेत्रा विकास कार्यक्रम के तहत 8 कार्यो के लिए 38 लाख 55 हजार रूपयों की वित्तीय स्वीकृति व प्रथम किश्त की राशि हस्तांतरण की स्वीकृति जारी की हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना ने बताया कि सांसद स्थानीय क्षेत्रा विकास योजना के तहत सांसद देवजी पटेल की अनुशंषा पर बडगांव में गुरू मेडकीनाथ पहाड़ी के पास सार्वजनिक प्याऊ निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 55 हजार रूपयों की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार विधायक स्थानीय क्षेत्रा विकास कार्यक्रम के तहत भीनमाल विधायक पूराराम चैधरी की अनुशंषा पर बाली ग्राम में गौरव पथ से सुथारों के वास में सी.सी.सडक निर्माण कार्य के लिए 5 लाख व राजपूतों के वास से समाधि स्थल तक सी.सी.सड़क निर्माण कार्य के लिए 5 लाख, खोखा ग्राम में हनीफ खां के घर से मीठी बेरी तक इन्टरलाॅकिंग खरंजा निर्माण कार्य के लिए 5 लाख व आम चैहटे से कब्रिस्तान तक इन्टरलाॅकिंग खरंजा निर्माण कार्य के लिए 5 लाख व रा.उ.मा.वि. बागोड़ा में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रूपयों की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित की अनुशंषा पर पावटा ग्राम सार्वजनिक श्मशान भूमि में हाॅल व स्टोर रूम निर्माण कार्य के लिए 8 लाख तथा रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल की अनुशंषा पर जाखड़ी मे सार्वजनिक श्मशान भूमि के चार दिवारी निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपयों की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

----000---

निजी विद्यालयों को फीस निर्धारण समिति का गठन करना आवश्यक
जालोर, 8 दिसम्बर। जिले के सभी निजी विद्यालयों को राजस्थान विद्यालय (फीस का विनियमन) अधिनियम, 2016 व 2017 के तहत माता-पिता अध्यापक संगम समिति एवं विद्यालय स्तरीय फीस निर्धारण समिति का गठन करना आवश्यक हैं। ऐसा नहीं करने वाले निजी विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) ने बताया कि राजस्थान विद्यालय (फीस का विनियमन) अधिनियम, 2016 को 1 जुलाई, 2016 से तथा राजस्थान विद्यालय (फीस का विनियमन) अधिनियम, 2017 को 14 फरवरी, 2017 से लागू किया गया है। अधिनियम की धार 4(ख) के तहत विद्यालय के मुखिया द्वारा प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के 30 दिवस के भीतर-भीतर माता-पिता-अध्यापक संगठन का गठन किया जाना है। अधिनियम की धारा 4 (ग) के अनुसार माता-पिता-अध्यापक संगम का गठन हो जाने के पश्चात् विद्यालय स्तरीय फीस समिति का गठन किया जाएगा। अधिनियम की धारा 6(2) के अनुसार विद्यालय स्तरीय फीस समिति के गठन पर प्रबन्धक आगामी शैक्षणिक वर्ष के प्रारम्भ से कम से कम 6 माह पूर्व प्रस्तावित फीस विद्यालय स्तरीय फीस समिति को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करेंगे इसके बाद विद्यालय स्तरीय फीस समिति का अनुमोदन किया जाएगा।

उन्होंने जालोर जिले के समस्त निजी विद्यालयों के संचालकों को निर्देशित किया हैं कि जिन निजी विद्यालयों ने अभी तक माता-पिता-अध्यापक संगम समिति एवं विद्यालय स्तरीय फीस निर्धारित समिति का गठन नहीं किया हैं वे सभी निजी विद्यालय तत्काल विद्यालय स्तरीय फीस विनियमन समिति का गठन कर विलम्ब फीस का निर्धारण करें। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए प्राईवेट स्कूल पोर्टल पर फीस विनियमन 2016-17 डाउनलोड कर उसकी प्रिन्ट निकालकर निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करें और विद्यालय में इसका सम्पूर्ण रिकाॅर्ड संधारित कर सुरक्षित रखें। प्रारम्भिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक के निर्देशानुसार किसी भी समय इसका निरीक्षण कर अवलोकन किया जाएगा । यदि किसी विद्यालय ने फीस का अभी तक निर्धारण नहीं किया हैं तो उसकी मान्यता लेने के लिए कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने बताया कि निजी विद्यालय अविलम्ब फीस निर्धारण का कार्य करते हुए माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय फीस निर्धारण की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को तथा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय फीस निर्धारण की प्रति संबंधित बीईईओ कार्यालय को देना सुनिश्चित करें।

---000---

बाड़मेर सरकार के चार साल,प्रभारी मंत्री चैधरी आज करेगें,विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण

 बाड़मेर सरकार के चार साल,प्रभारी मंत्री चैधरी आज करेगें,विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण

जैसलमेर, 07 दिसंबर। राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल के उपलक्ष में विकास पखवाडे के तहत शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री तथा राजस्व एवं उपनिवेषन राज्यमंत्री अमराराम चैधरी विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित करेगें।

जिला कलक्टर कैलाष चन्द मीना ने बताया कि सरकार के चार साल के कार्यकाल के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कडी में विकास पखवाडे के तहत प्रभारी मंत्री शनिवार को लोकार्पण तथाा षिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेगें। उन्होंनंे बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चैधरी शनिवार को प्रातः 10 बजे जैसलमेर शहर में नवनिर्मित गौरव पथ व प्रातः 10ः30 बजे उपनिदेषक कृषि विस्तार कार्यालय जैसलमेर का लोकार्पण करेगें। वे 11ः30 बजे पूनमनगर में जगथाई नाडी पर मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तृतीय चरण का शुभारम्भ करेगंे एवं उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पूनमनगर में वृक्षारोपण करेगें। वे दोपहर 2 बजे ग्राम सगरो की बस्ती ग्राम पंचायत सम में ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के अन्तर्गत सार्वजनिक टांका निर्माण मदरसे के आगे का भूमि पूजन करेगें। वे दोपहर 3 बजे ग्राम सम में गौरव पथ, अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास का लोकार्पण करेगें।



-----000-----

प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र का उदघाटन समारोह

जैसलमेर, 07 दिसंबर। शहर में स्थित अचलवंशी काॅलोनी में गुरूवार को आई.सी.ए.एडयू स्कील प्रा.लि. द्धारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र केा उदघाटन समारोह सम्पन्न किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी, विक्रम सिंह नाचना, जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीणा, आर.एस.एल.डी. अधिकारी हसनखाॅन, आई.सी.ए के जनरल मेंनेजर मनीष वर्मा, आई.सी.ए.के राजस्थान हैड सोना कुमार सिंह, आई सी ए के आॅपरेशन प्रतिनिधि अंतिम झवर, सुशिल कडवासरा, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र प्रबंधक तिलकराज, सहायक प्रबंधक किशनसिंह सोलंकी, रोजगार अधिकारी ओमप्रकाश एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य अतिथ कर्नल सोनाराम चैधरी ने युवाओं को रोजगार से जोडने के लिए कौशल केन्द्र में प्रशिक्षण लेने कि अपिल की और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीणा ने बताया कि जैसलमेर बाडमेर संसदीय क्षेत्र में माॅडल के रूप प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र को स्थापित किया गया जिसमें जिले के बेरोजगार युवाओं को अधिक मात्रा में रोजगार प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में मंच संचालन जितेन्द्र कुमार और गणगौर जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानमत्री कौशल केन्द्र के आई.सी.ए. के जनरल मैनेजर मनीष जी ने आभार प्रकट किया और युवाओं से अपिल कि अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुडकर रोजगार पाए

-----000-----

बाड़मेर आईएफडब्लूजे द्वारा आयोजित मैत्री मैच में जैसलमेर के पत्रकारों ने बाजी मारी जयपुर को 3 रन से हराया



बाड़मेर आईएफडब्लूजे द्वारा आयोजित मैत्री मैच में जैसलमेर के पत्रकारों ने बाजी मारी जयपुर को 3 रन से हराया



tSlyesjA आईएफडब्लूजे जैसलमेर जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने जयपुर से आये पत्रकारों व जैसलमेर के पत्रकारों मध्य दूसरे दिन मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन स्थानीय इंदौर स्टेडिम के क्रिकेट मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया गया । मैच अंपायर प्रविन्द्र सिंह राहड द्वारा टॉस कराया गया जिसमें जैसलमेर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया । जैसलमेर टीम ने टीम कप्तान उपेंद्र सिंह राठौर के नेत्रत्व में पहले शानदार बलेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 126 रन बनाए । जैसलमेर टीम के बलेबाज राधेश्याम सुथार ने 46 व राहुल ने 24 रन का योगदान दिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर की टीम ने मैच में आखरी बॉल तक संघर्ष किया लेकिन रोमांच से भरे इस कांटे की टकर वाले मैंच में जयपुर की पूरी टीम मैच की आखिरी 2 बाल शेष रहते हुए 123 रन पर ऑल आउट हो गयी और जैसलमेर की टीम ने 3 रन से यह मैत्री मैच जीत लिया जयपुर ली तरफ से सतीश ने 31 पुष्पेद्र ने 10 व पवन ने 14 रन बनाये । जैसलमेर टीम के गजेन्द्र खत्री ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए । मैच की समाप्ति के बाद पर्यटन व्यवसाय महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर व आईएफडब्लूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शंकर नागर एवम एयू बैंक के शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने सभी खिलाड़ियो को पुरष्कार देकर सम्मानित किया । इसके बाद जयपुर से आये पत्रकारों के दल ने जैसलमेर में चल रही बास्केट बॉल एकेडमी का निरीक्षक किया । इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह तंवर ने विस्तार से बास्केटबॉल एकेडमी के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर आईएफडब्लूजे जैसलमेर के जिलाध्यक्ष हरदेव सिंह भाटी कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।

-01



+