ग्रुप फॉर पीपुल्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग्रुप फॉर पीपुल्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 16 अक्तूबर 2016

बाडमेर, स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएंः शर्मा जिला कलक्टर ने आमजन को दिलाई सौगंध,करेंगे स्वच्छता की पालना।

बाडमेर, स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएंः शर्मा
जिला कलक्टर ने आमजन को दिलाई सौगंध,करेंगे स्वच्छता की पालना।

 


बाडमेर, 16 अक्टूबर। बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फॉर पीपुल्स ने नगर परिषद बाड़मेर, धारा संस्थान,महिला मण्डल बाड़मेर आगोर,कृष्णा संस्थान और लक्ष्मी नगर मोहला विकास समिति के तत्वाधान में लक्ष्मी नगर में विशेष स्वच्छ नगर अभियान के तहत आच्छो बाढ़ाणो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा,यु आई टी चेयरपर्सन डॉ प्रियंका चौधरी ,राजवेस्ट के विनोद विट्ठल ,किशोर न्याय बोर्ड की नवनीत पचौरी,पार्षद अमर सिंह भाटी,बलवंत सिंह भाटी,पूर्व उप सभापति चैन सिंह भाटी ,आयुक्त श्रवण विश्नोई ,और ग्रुप फॉर पीपुल्स के महेश पनपालिया की उपस्थिति मंे गणेश और माँ सरस्वती वन्दना और दीप प्रज्वलन के साथ जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि आच्छो बाढ़ाणो के तहत शहरी लोगांे की आदतों में स्वच्छता को शुमार करने का बेहतरीन प्रयास हैं। आप लोग अंतर आत्मा से इस अभियान से जुड़े और लक्ष्मी नगर को बाड़मेर शहर की एक आदर्श स्वच्छ कॉलोनी के रूप में माडल बनाये। उन्होंने राजवेस्ट की आवासीय कॉलोनी में स्वच्छता की तारीफ करते हुए कहा कि बाड़मेर की जनता,बच्चों ,महिलाओ को इस कॉलोनी भ्रमण कर इसे अपने जीवन में उतरने का प्रयास करे। यूआईटी चैयरमैन डॉ प्रियंका चौधरी ने कहा की स्वच्छता अभियान सार्थक पहल हैं। महिलाए इसमें अहम भागीदारी निभा सकती हैं। महिलाआंे और बालिकाओं को आगे आकर संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि अपनी गली से देश तक साफ सुथरा हो यह हमारा दायित्व हैं। विनोद विठल ने कहा कि स्वच्छ गृह की शुरुआत साबरमती आश्रम में 1933 में हुई थी जब कस्तूरबा गांधी ने आश्रम में आये विदेशियो के दल का पाखाना साफ करने से इंकार कर दिया। गांधी जी ने यही से स्वच्छता की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि राजवेस्ट की आवासीय कॉलोनी स्वच्छता की मिशाल हैं। एक मॉडल के रूप में इसे प्रेरणा ले सकते हैं। नवनीत पचौरी ने कहा कि जीवन में स्वच्छता का अहम भूमिका हैं। महिलाए इसकी पालना पुरे परिवार से कराये। आयुक्त श्रवण विश्नोई ने कहा कि स्वच्छ अभियान जन भागीदारी के बिना संभव नही। आम आदमी को स्वच्छता को अपनाना हांेगा। उन्होंने नगर परिषद द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सुन्दर तरीके से रखा। उन्होंने डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों की व्यवस्था के लिए भामाशाहो को आगे आने का आह्वान किया। महेश पनपालिया ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारियो से बचने का प्रयास करते हैं ऐसा नही होना चाहिए। हमंे स्वच्छता को मन से अपनाना होगा।।
दस हजार दीप स्वच्छता के नाम जगमगाएंगेः कार्यक्रम संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा कि बाड़मेर की जनता को स्वच्छता से जोड़ने के उद्देश्य से दस हजार दीप स्वच्छता के नाम जलाये जायेंगे। आदर्श स्टेडियम में दस हजार दीपदान आम जन की भागीदारी से होगा।
दो हजार लोग सामूहिक श्रमदान करेंगेः स्वच्छता अभियान के तहत बाड़मेर शहर में दो हजार लोग सामूहिक श्रमदान के लिए जुटेंगे। आयुक्त श्रवण विश्नोई ने कहा कि आम जन,जन प्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी,पुलिस,स्काउट ,छात्र छात्राए,वेंडर्स,स्वयं सेवी संस्थाए सहित दो हजार से अधिक लोग श्रमदान करेंगे।
जागरूकता कार्यक्रम मंे मौजीज लोग रहे उपस्थितः जागरूकता कार्यक्रम मंे महिला मण्डल बाड़मेर आगोर की सचिव सराना अख्तर ,आदिल भाई,राजाराम सर्राफ ,जीयाराम बाना,दलपत सिंह,पार्षद बादल सिंह,रत्न सिंह राठौड़,स्वरूप सिंह बिदा,रमेश सिंह इंदा,स्वरुप सिंह भाटी,हाकम सिंह भाटी,जय माली,जसवाल सिंह डाभी,राजेन्द्र कुमार माली,कानाराम माली,सहित मौजिज लोग उपस्थित थे।
स्वच्छता लोक गीतों की प्रस्तुतिः लोक कलाकार जमाल खान एंड पार्टी ने स्वच्छता आधारित लोक गीतों के माध्यम से सन्देश दिया। इनके गीतों से प्रभावित डॉ प्रियंका चौधरी ने इन्हें नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। डॉ बंसीधर तातेड द्वारा लिखित और रजनीकांत शर्मा द्वारा तैयार किये स्वच्छता गीत की सभी ने तारीफ की।।
स्वच्छता की पालना सौगंध दिलाई जिला कलेक्टर नेः जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने लक्ष्मी नगर वासियो को स्वच्छता की पालना के लिए सौगंध दिलाई। उन्हें मोहलेवासियो ने विश्वास दिलाया कि आपने सौगंध दिला कर हमे आजीवन पालना के लिए कटिबद्ध कर दिया। धर्म की पालना हमारा दायित्व हैं।

शुक्रवार, 23 सितंबर 2016

बाड़मेर उड़ी के आतंकी हमले में शहीदों को नमन, पाक पर कड़ी जवाबी कार्रवाई की मांग



बाड़मेर उड़ी के आतंकी हमले में शहीदों को नमन, पाक पर कड़ी जवाबी कार्रवाई की मांग


पाक के नापाक इरादे का कड़ा विरोध, ग्रुप फॉर पीपुल्स की और से केंडल जला दी श्रद्धांजलि
आतंकी हमले में शहीद हुए 18 जवानों को ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर द्वारा गाँधी चौक में पास केंडल एवं मशाल जल कर श्रद्धांजलि दी गई। ग्रुप सदस्यो द्वारा कैंडल मार्च निकाली गई। शहीदों की याद में मौन भी रखा गया। इस दौरान ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने पाक के नापाक इरादों पर आक्रोश व्यक्त किया और इसके लिए पाक को मुंह तोड़ जवाब देने की बात कही।ग्रुप सदस्यो के साथ साथ बाड़मेर के आम नागरिको ने भी आगे आकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ,ग्रामीण क्षेत्रो के लोग भी पाकिस्तान की हरकत से खासे आक्रोशित नज़र आये , ग्रुप फॉर पीपल्स बाड़मेर विंग सदस्यों जोगेंद्र सिंह चौहान , अमित बोहरा ,महेश पनपालिया,रमेश सिंह इंदा,रमेश कड़वासरा,रणवीर सिंह भादू,किशोर शर्मा , लक्ष्मीनारायण जोशी ,मदन बारूपाल,आदिल भाई,छगन सिंह चौहान,स्वरुप सिंह भाटी ,मगाराम माली ,हाकम सिंह भाटी,जसपाल सिंह डाभी,नरेन्द्र खत्री ,ललित छाजेड़ ,हितेश मूंदड़ा ,हिन्दू सिंह तामलोर ,नरेश माली , आदि सहित पुलिस विभाग के कई जवानो , पर्यटको एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने शहीदों को पुष्पांजलि कर दो मिनट के मौन के बाद मोमबत्ती जला श्रधान्जली अर्पित की ॥

गुरुवार, 22 सितंबर 2016

बाड़मेर।नीम महोत्सव पर्यावरण सरंक्षण के लिए सकारात्मक पहलः राजीव ठाकुर



बाड़मेर।नीम महोत्सव पर्यावरण सरंक्षण के लिए सकारात्मक पहलः राजीव ठाकुर



बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिके ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा वन विभाग और मनरेगा के साथ नीम महोत्सव के तहत गुरुवार को प्रभारी सचिव राजीव सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य,उप वन सरंक्षक लक्ष्मण लाल की अध्यक्षता,और अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश दाधीच और ग्रुप अध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़ के विशिष्ठ आतिथ्य में स्थानीय सर्किट हाउस में नीम के पोधे लगाए गए। इससे पहले ग्रुप अध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़,संजय शर्मा और अमित बोहरा द्वारा सचिव का साफा और मालाए पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संयोजक चन्दन सिंह भाटी,महेश पनपालिया,रमेश सिंह इंदा,रमेश कड़वासरा,रणवीर सिंह भादू,मदन बारूपाल,आदिल भाई,छगन सिंह चौहान,हाकम सिंह भाटी,जसपाल सिंह डाभी,मदन सिंह सिसोदिया,सहित रेंजर धीराराम, अधिशाषी अभियंता बाबूलाल सेठिया,विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी,राम कुमार गोयल,तनेराज सिंह,नरेश माली भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर राजीव सिंह ठाकुर ने कहा कि मरुस्थलीय क्षेत्र के लिए ग्रुप फॉर पीपुल्स का नीम महोत्सव का कॉन्सेप्ट बहुत उपयोगी हैं।।नीम का सर्वयाल बहुत अच्छा हैं।औषधीय पौधा होने के कारन इसकी उपयोगिता और भी बेहतर हैं।उन्होंने कहा की ग्रुप को नीम महोत्सव के लिए विभाग पूरा सहयोग करेगा।उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रो में सीमा सुरक्षा बल के साथ नीम लगाने की योजना की जानकारी देने पर उन्होंने कहा की यह जिले के लिए बेहतर प्रयास हैं।हमारा विभाग इसमें सहयोग करेगा।।उन्होंने कहा की पोधे लगने के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।उन्होंने वृद्धि स्तर पर पौधरोपण की बात कही।उप वन सरंक्षक लक्ष्मण लाल ने कहा की ग्रुप ने नीम महोत्सव के जरिये जिले में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का अच्छा काम किया।नीम के पोधो की मांग बढ़ना इसी का परिणाम हैं।इस सीजन में वन विभाह नीम के अतिरिक्त पोधे तैयार करेगा।।ग्रुप द्वारा निरन्तर नीम के पोधे लगाये जा रहे हैं बेहतर प्रयास हैं।।अतिरिक्त जिला कर्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने कहा को ग्रुप पर्यावरण सरंक्षण को लेकर दोनों जिलो में अच्छा प्रयास कर रहा हैं। उन्होंने इसे लगातार करते रहने का सुझाव दिया साथ ही पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।।संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने प्रभारी सचिव राजीव ठाकुर को ग्रुप द्वारा कराये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।सरहद पर किये गए कार्यो पर उन्होंने खुशी जताई।।अध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़ ने कहा की ग्रुप सदस्यों की सकारात्मक सोच के चलते लगातार सेवा कार्यो को अंजाम दिया जा रहा हैं। समाज के प्रति ग्रुप अपना दायित्व निभाने को कत्तिबद्ध हैं। ग्रुप द्वारा सर्किट हाउस में बड़ का पौधा भी लगाया गया।।

मंगलवार, 20 सितंबर 2016

जैसलमेर पाक के नापाक इरादे का कड़ा विरोध, ग्रुप फॉर पीपुल्स की और से केंडल जला दी श्रद्धांजलि






जैसलमेर उड़ी के आतंकी हमले में शहीदों को नमन, पाक पर कड़ी जवाबी कार्रवाई की मांग


जैसलमेर  पाक के नापाक इरादे का कड़ा विरोध, ग्रुप फॉर पीपुल्स की और से केंडल जला दी श्रद्धांजलि

. उड़ीमें आतंकी हमले में शहीद हुए 17 जवानों को ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर द्वारा गाँधी दर्शन के पास केंडल जल कर श्रद्धांजलि दी गई। ग्रुप सदस्यो द्वारा कैंडल मार्च निकाली गई। शहीदों की याद में मौन भी रखा गया। इस दौरान ग्रुप अध्यक्ष मुकेश गज्जा ने पाक के नापाक इरादों पर आक्रोश व्यक्त किया और इसके लिए पाक को मुंह तोड़ जवाब देने की बात कही।ग्रुप सदस्यो के साथ साथ जैसलमेर के आम नागरिको ने भी आगे आकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ,ग्रामीण क्षेत्रो के लोग भी पाकिस्तान की हरकत से खासे आक्रोशित नज़र आये , ग्रुप फॉर पीपल्स जैसलमेर विंग सदस्यों अध्यक्ष मुकेश गज्जा,आनँद व्यास , भँवर सिंह साधना , दलवीर सिंह, हरीश धनदेव, अनिल शर्मा, देवेंद्र परिहार,अशोक तंवर , मान सिंह देवडा, जितेंद्र खत्री , चिनू व्यास , पर्वत सिंह भाटी , जाकिर हुस्सैन , सनौफर अली , किशोर सिंह , जितेन्द्र भाटी , शरद भाटिय़ा , विवेक भाटिय़ा , भंवरलाल जोशी , धर्मेंद्र आचार्य , अमित व्यास , राजा गोपा, मदन कटारिया , मानु सिंह चौहान , दल्पत सिंह , अशोक भार्गव , महेश आचार्य , मनीष व्यास पोल्जी , चर्चिल व्यास , राधे श्याम कल्ला , संजय राहड , हड्वन्त सिंह पीथ्ला , सुभान चनिया, कँवराज सिंह , नाथू सिंह तंवर , ओम प्रकाश चौधरी आदि सहित पुलिस विभाग के कई जवानो , पर्यटको एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने शहीदों को पुष्पांजलि कर दो मिनट के मौन के बाद मोमबत्ती जला श्रधान्जली अर्पित की ॥

सोमवार, 19 सितंबर 2016

जैसलमेर नीम महोत्सव का किया ग्रुप फॉर पीपुल्स ने आयोजन।।



जैसलमेर नीम महोत्सव का किया ग्रुप फॉर पीपुल्स ने आयोजन।।



नीम महोत्सव पर्यावरण सरंक्षण की अनूठी पहल ।मानवेन्द्र सिंह



जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर विंग द्वारा किशोर न्याय बोर्ड परिसर में नीम महोत्सव का आयोजन राजस्थान फ़ुटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक शिव मानवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।।इस दौरान मानवेन्द्र सिंह ने नीम के पोधे लगाकर शुरुआत की।।परिसर में 51 पोधे रोपित किये।




इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा किं मैं खुद ग्रुप से जुड़ा हूँ।नीम महोत्सव के तहत बाड़मेर में भी पोधे लगाये।उन्होंने कहा कि नीम लगाना पवित्र काम हैं।नीम गुणों की खान हे।साथ ही मरुस्थलीय क्षेत्र में सर्वाधिक पनपने वाला पौधा हैं।।उन्होंने नीम महोत्सव को नियमित करने का सुझाव दिया।।।उन्होंने कहा की पोधे लगाकर उनकी पूरी देखभाल की जिम्मेदारी निभाये ग्रुप।।उन्होंने कहा की ग्रुप सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा में जुटा हैं। दोनों जिलोमे बहुत अच्छा काम कर रहा हे।।




किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य मांगीलाल सोलंकी ने कहा की वो ग्रुप के कार्यो की सराहना करते हैं।।नीम महोत्सव जिले में पर्यावरण सरंक्षण को नई दिशा देगा।।उन्होंने कहा की शहरी क्षेत्र में भी सड़क के दोनों और पोधे लगाए जाए।।इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष मुकेश ग़ज़्ज़ा ने कहा की ग्रुप का मुख्य उद्देश् सेवा हैं।ग्रुप जमीन से जुड़ कर काम करता हैं।।उन्होंने कहा की हम बाते नही काम धरातल पर करने में विश्वास करते हैं।।ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने ग्रुप का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।।इस अवसर पर भंवर सिंह साधना,अनिल शर्मा,देवेन्द्र सिंह परिहार,दलवीर सिंह भाटी,जितेंद्र खत्री,पर्वत सिंह भाटी,शरद भाटिया,राजेन्द्र सिंह चौहान,संजय राहड़,डॉ हितेश चौधरी,पंकज तंवर,मनीष तंवर,महिला सदस्य सनोफर अली,मनीष व्यास,दुष्यंत,मयंक देवड़ा,किशोर सिंह राठौड़,अविनाश बिस्सा,सुभान चनिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।।।

सोमवार, 12 सितंबर 2016

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स सीमा सुरक्षा बल के साथ सरहदी इलाके में नीम महोत्सव आयोजित करेगा

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स सीमा सुरक्षा बल के साथ सरहदी इलाके में नीम महोत्सव आयोजित करेगा

बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा पर्यावरण सरंक्षण को लेकर चलाये जा रहे नीम महोत्सव का आयोजन सरहदी इलाको में सीमा सुरक्षा बल के साथ किया जायेगा ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप द्वारा पूर्व में सीमा सुरक्षा बल के  सरहदी क्षेत्रो में परिंडा अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया था ,उसी दौरान सीमा सुरक्षा बल द्वारा सरहदी इलाको में पौधरोपण की महत्ती आवश्यकता को देखते हुए ग्रुप से वृहद स्तर पर पौधरोपण करने का आग्रह किया था ,जिसका प्रस्ताव ग्रुप के समक्ष रखने पर इसको  की गयी ,ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने बताया की सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियो के साथ आज चर्चा की गयी ,जिसके तहत सरहदी इलाके रोहिड़ी और बी के डी में प्रथान चरण में में पांच सौ पांच सौ पौधे  नीम महोत्सव के तहत लगाए जायेंगे ,नीम लगाने का कार्य  वर्ष भर चलेगा ,ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अमित बोहरा ,संजय शर्मा ,महेश पनपालिया ,मदन बारूपाल  ,रमेश सिंह इन्दा ,रमेश कड़वासरा,दुर्जन सिंह गुड़ीसर ,स्वरुप सिंह भाटी ,ललित छाजेड़ ,के साथ पूर्व योजना पर चर्चा कर इसे अंतिम रूप दिया गया
 


रविवार, 11 सितंबर 2016

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स की नई पहल ,हाइजेनिक डस्टबीन लगने का हुआ आगाज़ दुकान से बाहर कचरा मिला तो सीधा जुर्माना। आयुक्त

बाड़मेर  ग्रुप फॉर पीपुल्स की नई पहल ,हाइजेनिक डस्टबीन लगने का हुआ आगाज़


दुकान से बाहर कचरा मिला तो सीधा जुर्माना।  आयुक्त

बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स ने शहर में स्वच्छता के प्रति नई पहल करते हुए रविवार को हाइजेनिक डस्टबीन लगाने का आगाज़ नगर परिषद् आयुक्त श्रवण विश्नोई ,संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ,अमित बोहरा ,रेवंतदान चारण ने अस्पताल परिसर में स्थापित कर किया ,भारत स्वच्छ अभियान के तहत शहर में प्रथम चरण में दस हाइजेनिक डस्टबीन ग्रुप द्वारा लगाए जाने हैं ,

इस अवसर पर आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने  कहा की ग्रुप सदस्यो की सकारात्मक सोच हैं ,आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना अहम पहल हैं ,उन्होंने कहा की दुकानदार अक्सर दुकान का कचरा साफ़ कर सडको पर फेंक देते हैं ,अब डस्टबीन लगने के बाद दुकानदारो ने कचरा बाहर फेंका तो सीधा जुरमाना किया जायेगा ,परिषद के इन्स्पेक्टर चेकिंग करेंगे ,उन्होंने कहा की शहर को साफ़ सुथरा रखने की हमारी जिम्मेदारी हैं ,ग्रुप की पहल अच्छी से परिषद् इसे और आगे बढ़ाएगा ,हर तरह का सहयोग करेगा ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की स्वच्छता  व्यक्ति खुद और खुद के घर से करे ,उन्होंने कहा की कचरा आम रोड पर डालने की बजाय एकत्रित कर रखे तथा डस्टबीन में डाले ,उन्होंने कहा की ग्रुप प्रायोगिक तौर पर दस डस्टबीन लगा रहा हैं ,अगले चरण में गाँधी चौक से अहिंसा चौराहे तक लगाए जाएंगे ,ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने कहा की ग्रुप आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कृतसंकल्प हैं ,ग्रुप के प्रयास हे की आम जन और दुकानदार जागरूक हो जाए तो शहर साफ़ सुथरा नजर आएगा ,उन्होंने भविष्य में स्वच्छता को लेकर ग्रुप द्वारा कई योजनाए लागू करने की बात कही ,इस अवसर पर रणवीर सिंह भादू ,महेश पनपालिया , मदन बारूपाल ,ओमप्रकाश जोशी ,डॉ हरपाल राव ,रमेश सिंह इन्दा ,स्वरुप सिंह भाटी ,नीम्ब सिंह भाटी ,ललित छाजेड़ ,दिग्विजय सिंह चूली ,जय माली ,मगाराम माली ,हाकम सिंह भाटी ,महिपाल ,सहित कई लोग उपस्थित थे 

रविवार, 4 सितंबर 2016

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स जनहित कार्यो के साथ जनता की आवाज़ बनेगा।।आज़ाद सिंह राठौड़

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स जनहित कार्यो के साथ जनता की आवाज़ बनेगा।।आज़ाद सिंह राठौड़


नव नियुक्त अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन।






बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स के नव नियुक्त अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ का रविवार को स्थानीय सुचना केंद्र में शपथ गृह समारोह आयोजित किया जिसमे ग्रुप सरंक्षक डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ने नव नियुक्त अध्यक्ष का साफा पहना अभिनंदन किया वाही ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों संजय शर्मा,दुर्जन सिंह गुडिसर,डॉ हरपाल राव,अमित बोहरा,रमेश सिंह इंदा,महेश पनपालिया,आदिल खान,नरेश देव सारं ,ओम प्रकाश जोशी सहित सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।।


अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने ईश्वर के नाम ग्रुप के विधान और संविधान की शपथ ली।।ग्रुप मेम्बर्स ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया।।

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने कहा की ग्रुप फॉर पीपुल्स ने कम समय में जनहितार्थ के लगातार काम कर लोगो के बीच अपनी गहरी पेठ जमाई हैं।ऐसे ग्रुप के साथ हर वो शक्श जुड़ना चाहेगा जो सेवा की भावना रखता हैं।उन्होंने कहा की ग्रुप जनहितार्थ कार्य जारी रखेगा।साथ ही ग्रुप आम जनता की आवाज़ बनेगा।उन्होंने कहा की बाड़मेर जिले में सेवा कार्य करने के अनेको अवसर हैं।ग्रुप ने अब तक हर क्षेत्र में अपना दायित्व निभाया।आगे भी ग्रुप अपनी कार्य योजना जनहित को लेकर केंद्रित करेगी।।उन्होंने कहा की ग्रुप के नए विधान पे काम पूरा हो गया।ग्रुप का ड्रेस कोड ,पहचान पत्र अनिवार्य करने के साथ सदस्यों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सीधे सीधे दी जायेगी।।हम की भावना को केंद्रित कर ग्रुप की एकता और गरिमा बनाये रखने के प्रयास होंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए सरंक्षक डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ने कहा की ग्रुप अपने उद्देश्य में सफल रहा।बाड़मेर जैसलमेर जिलो में अपनी अलग पहचान बनाई।।दोनों जिलो में इतना बड़ा नेटवर्क किसी और संगठन का नही हैं।उन्होंने कहा की जिला मुख्यालय पर प्रतिभागी परीक्षाओ की तयारी करने वाले छात्र छात्रओं के लिए लायब्रेरी स्थापना प्राथमिकता हैं।जिला प्रशासन को इसमें ग्रुप के साथ मदद करनी चाहिए।।अमित बोहरा ने कहा की ग्रुप जनहित के साथ पीड़ित और शोषित वर्ग को राहत के कार्य अपने अजेंडे में शामिल करे।।उन्होंने कहा की ग्रुप से आम जन की अपेक्षाएं बढ़ गयी हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना बड़ी चुनोती हैं।।डॉ हरपाल सिंह राव ने ग्रुप को बालिका शिक्षा,कॅरियर गाइडेंस,स्वास्थ्य ,जेसे प्रमुख मुद्दों पे कार्य करने का सुझाव दिया।।महेश पनपालिया ने कहा की युवा वर्ग ग्रुप की ताकत हैं।युवाओ का सेवा कार्यो के लिए आगे आना देख शकुन मिला।ग्रुप के माध्यम से हमे सकारात्मक कार्यो को प्राथमिकता देने के साथ ग्रुप के स्तर को कायम रखते हुए नवाचार के कार्यो को सम्माहित करना होगा।।आदिल भाई ने कहा की ग्रुप गरीब लोगो के अधिकारो की लड़ाई में उनका साथ देकर न्याय और अधिकार दिलाये।।संजय शर्मा ने कहा की कार्य करेंगे तो आलोचना होना आम बात हैं।हमे इस आलोचनाओ को सकारात्मक रूप से सुझाव के तोर पर लेने होंगे।उन्होंने कार्यक्रमों की रूप रेखा पर भी चर्चा की।।ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की ग्रुप ने पिछले आठ माह में पचास से अधिक कार्यक्रम जन हितार्थ किये।।जनता के साथ जुड़ कर कार्य करने के बेहतर परिणाम आये।उन्होंने कहा की जिला प्रशासन को ऐसे सकारात्मक कार्यो पर ग्रुप का सहयोग करना चाहिए।उन्होंने ग्रुप का प्रतिवेदन रखा।।ग्रुप सदस्य मदन बारूपाल,रमेश कड़वासरा,बदल सिंह पार्षद,नरेंद्र कुमार खत्री,स्वरुप सिंह भाटी,बलबीर माली,छोटू सिंह पंवार,अशोक राजपुरोहित,जसपाल सिंह डाभी,लूणकरण नाहटा,जय परमार,मगाराम माली ,हाकम सिंह भाटी,छगन सिंह चौहान,हितेश मूंदड़ा ,पीर सिंह धांधू, अदरीम खान राहुमा,भुवनेश शर्मा महेंद्र सिंह भाटी तेजमालतासहित कई सदस्य उपस्थित थे


इन कार्यक्रमो को दिया अंतिम रूप
ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा इसी सप्ताह शहर में स्वच्छता जागरूकता के लिए दस हाईजेनिक डस्टबीन लगाएगा ,नीम महोत्सव को निरंतर नवम्बर तक चलाएगा ,बालिका शिक्षा और कन्या भ्रूण हत्या पर सेमिनार आयोजित आयोजित करेगा ,साथ ही मेडिकल शिविर ,चरण पादुका ,श्रमदान ,रक्तदान शिविर भी निरंतर करेगा ,साथ ही शहर के प्राचीन पेयजल स्रोत कारेली नाड़ी ,सोन तालाब और वेणासर नाड़ी के विकास के कार्य जिला प्राशासन के माध्यम से कराये कराये जायेंगे ,




सड़क हादसे में मृतक दीपा को श्रद्धांजलि




ग्रुप फॉर पीपुल्स ने कार्यक्रम के अंत में दो दिन पहले कलेक्टर कार्यालय के बहार सड़क हादसे का शिकार हुई श्रीमती दीपा को श्रद्धांजलि अर्पित कर ,उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा ,

जैसलमेर सांप्रदायिक सद्भाव की मिशाल बना ग्रुप फॉर पीपुल्स का रक्तदान शिविर ,युवाओ का हुजूम उमड़ा रक्तदान के लिए

जैसलमेर सांप्रदायिक सद्भाव की मिशाल बना  ग्रुप फॉर पीपुल्स का रक्तदान शिविर ,युवाओ का हुजूम उमड़ा रक्तदान के लिए




जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा अल्लाह्दीन कोटवाल की स्मृति में जवाहर चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर सांप्रदायिक सद्भावना की मिशाल बन गया ,पहली बार महिला सदस्यो के साथ हिन्दू मुस्लिम युवाओ का हुजूम रक्तदान के लिए उमड़ पड़ा ,ब्लड बैंक प्रभारी को आख़िरकार यह कह कर मना करना पड़ा की रखने की व्यवस्था नही हैं सूचि दे दो आवश्यकता पर बुला लेंगे।डॉ दामोदर खत्री द्वारा ab पॉजिटिव b पॉजिटिव और o पॉजिटिव रक्त स्टोर होने के कारन लेने से मना कर दिया ,ग्रुप की और  करीब सौ लोग रक्तदान के लिए पहुंचे ,आवस्यकता वाले ब्लड ग्रुप की 21 यूनिट ली गयी ,51 ग्रुप मेम्बर्स रक्तदाताओ की सूचि ब्लड बैंक को सुपुर्द की गयी आवश्यकता पड़ने पर बुलाने की जिम्मेदारी दी गयी  

ग्रुप फॉर पीपुल्स के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की अध्यक्ष मुकेश गज्जा ,शिविर प्रभारी अनिल शर्मा ,महिला विंग सदस्य स्नोफर अली के नेतृत्व में आयोजित  शिविर में रविवार प्रातः दस बजे रक्तदान का आगाज़ किया ,देखते देखते युवाओ का हुजूम रक्तदान  के लिए उमड़ पड़ा ,ब्लड बैंक छोटा पड़  गया ,महिला सदस्य चीनू व्यास ,सनोफरअली ,अमर सागर सरपंच लाता माली ,रजिया द्वारा रक्तदान से शुरुआत की गयी ,पहली बार हिन्दू मुस्लिम युवाओ ने मिलकर रक्तदान कर मिशाल कायम की ,

इन्होंने किया रक्तदान 

 शिविर में मुकेश कुमार , ,योगेश गज्जा ,फखरूदीन ,जलाल खान ,अमिन खान झाबरा ,साएबदीन , भाई रफीक ,अल्लादीन चानिया,सुभान चानिया ,रोजे खान , रमज़ान कलर ,विराट इणखिया ,मौला बक्श,सोहराब कलर,वाजिद खान ,मोहम्मद रफीक सांवरा ,अल्फ खान ,गुलाम खान ,बशीर खान अलादीन कोटवाल ,अब्बास खान ,सोनू भाटिया ,सहित  कर अपना धर्म निभाया 

ये थे मोटिवेटर 

ग्रुप फॉर पीपुल्स के अध्यक्ष मुकेश गज्जा ,सरंक्षक डॉ अशोक तंवर ,हरीश धनदे ,दलवीर सिंह भाटी ,आनंद व्यास ,अनिल शर्मा ,देवेंद्र सिंह परिहार ,डॉ हितेश चौधरी ,पंकज तंवर ,जितेंद्र खत्री ,सोनू भाटिया ,दीन मोहम्मद ,संजय सिंह राहड़ ,मनीष व्यास ,मान  सिंह देवड़ा ,सूर्यवीर सिंह तंवर ,खट्टन खान ,सहित  कई सदस्य हौसला अफ़ज़ाई के लिए उपस्थित थे ,

शनिवार, 3 सितंबर 2016

बाड़मेर ,ग्रुप फॉर पीपुल्स की बैठक रविवार को ,नाव नियुक्त अध्यक्ष का होगा अभिनन्दन

बाड़मेर  ,ग्रुप फॉर पीपुल्स की बैठक रविवार को ,नाव नियुक्त अध्यक्ष का होगा अभिनन्दन 


बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर की अहम बैठक रविवार को ग्यारह बजे स्थानीय सुचना केंद्र में रखी गयी हैं ,बैठक में नव नियुक्त अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ का अभिनन्दन किया जायेगा ,

ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप की मुख्य सरंचना में बदलाव के साथ नव नियुक्त अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी ,साथ ही ग्रुप सदस्यो द्वारा अभिनन्दन किया जायेगा ,ग्रुप की बैठक में ग्रुप के नए विधान और नियमो पर चर्चा कर उसे लागू किया जायेगा साथ ही ग्रुप की नयी कार्यकारिणी अस्तित्व में आएगी ,उन्होंने बताया की बैठक में ग्रुप के आगामी कार्यक्रमो के निर्धारण के साथ नीम महोत्सव को जरी रखने संबंधी प्रस्ताव लाया जाएगा ,शहरी क्षेत्र में हाइजेनिक डस्टबीन लगाने के स्थान तय किये जायेंगे वही जैसलमेर में कॅरियर गाइड और मोटिवेशन सेमिनार के आयोजन पर चर्चा होगी ,साथ ही बाड़मेर से जैसलमेर और जैसलमेर से तनोट तक बाइक रैली निकाल नीम महोत्सव जागरूकता कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी ,

शुक्रवार, 2 सितंबर 2016

जैसलमेर विशाल रक्तदान शिविर रविवार को ग्रुप फॉर पीपुल्स का,महिला सदस्य करेगी रक्तदान



जैसलमेर विशाल रक्तदान शिविर रविवार को ग्रुप फॉर पीपुल्स का,महिला सदस्य करेगी रक्तदान



जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर विंग द्वारा रविवार 4 सितम्बर प्रातः नो बजे जवाहर चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।कार्यक्रम अल्लादीन कोटवाल कूल कलां कार्यक्रम के तहत आयोजित होगा

ग्रुप अध्यक्ष मुकेश गज्जा ने बताया की युवा वर्ग को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमन्द मरीजो को रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रुप द्वारा रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमे महिला सदस्य भी रक्तदान करेगी।उन्होंने बताया की रक्तदान करने से महिलाए स्वास्थ्य कारणों से परहेज करती हैं।।मगर रक्तदान करने से महिलाओ के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव नही पड़ता।।महिलाओ को भी रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।ग्रुप के युवा सदस्यों के अलावा शहर और बहरी क्षेत्रो के लोग भी रक्तदान कर सकेंगे।।शिविर कार्यक्रम प्रभारी अनिल शर्मा होंगे

सोमवार, 29 अगस्त 2016

जैसलमेर नीम महोत्सव सकारात्मक पहल जिला प्रमुख

जैसलमेर नीम महोत्सव सकारात्मक पहल जिला प्रमुख


जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार की प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा मारवाड़ी महासभा के तत्वाधान में सोमवार को गुलाब सागर ठिकाने नीम महोत्सव का आगाज़ मठाधीश ब्रह्मपुरी जी महाराज के पावन सानिध्यय में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल नगर परिषद् सभापति कबिता कैलाश खत्री,विक्रम सिंह नाचना,डॉ अशोक तंवर,उप सभापति रमेश जीनगर,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,अध्यक्ष मुकेश गज्जा के सानिध्य में नीम के पोधे लगाकर आगाज़ किया।


प्रति दिन ब दिन जागरूकता बढाती जा रही हैं ,शुक्रवार को नीम अभियान से शिव गुलाब सागर में आयोजित नीम महोत्सव में नीम लगाकर अभियान को गति दी ,अतिथियों ने अपने हाथो से नीम के पौधे रोपित किये ,पुरे परिसर में नीम लगाने का मशवरा अध्यक्ष को दिया।अभियान में हरिद्वार अखाड़े से आये नागा बाबा साधुओ ने भी नीम के। पोधे लगाये।

आयोजित नीम महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा की ग्रुप फॉर पीपुल्स ,मारवाड़ी महासभा को लखदाद हैं की उन्होंने रेगिस्तानी इलाके में नीम लगाने के लिए नीम महोत्सव का आगाज़ किया ,निसंदेह नीम एक औषधीय पौधा हैं जिसमे गुणों की खान मौजूद हैं ,रेगिस्तान में सर्वाधिक और आसानी से पनपने वाला नीम ही हैं ,उन्होंने कहा की ग्रुप के एक व्यक्ति एक नीम अभियान पुरे राजस्थान को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति लोगो को जागरूक कर नई इबादत लिख रहा हैं ,उन्होंने कहा की सकारात्मक सोच के साथ इस इलाके में बहुत बदलाव लाया जा सकता हैं ,उन्होंने कहा की नीम महोत्सव से जुड़ कर मुझे आत्मसंतुष्टि मिली ,इस हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया ,समारोह को संबोधित करते हुए सभापति कविता खत्री ने ग्रुप के कार्यक्रमो की रूप रेखा तथा नीम महोत्सव के सफल क्रियान्विति की योजना पर चर्चा की ,उन्हों कहा की नीम महोत्सव के जरिये आज जन को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक किया जाए।कार्यक्रम म को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह नाचना ने कहा की ग्रुप जिले में हरीतिमा के लिए सतत प्रयास करेगा ,नीम महोत्सव लगातार चलेगा ,इन्होंने ने कहा की नीम का अपना महत्व हैं लोगो की जागरूकता नीम के प्रति लगातार बढ़ रही हैं ,पर जिले में पौधे ही उपलब्ध नही ,वन विभाग को नीम के पौधे तैयार कर इस सहयोग करना चाहिए ,कार्यक्रम में भंवर सिंह साधना,दलवीर सिंह भाटी,आनंद व्यास,अनिल शर्मा,देवेन्द्र परिहार,जितेंद्र खत्री,पर्वत सिंह भाटी,डॉ हितेश चौधरी ,सुभान चनिया ,संजय सिंह राहड़,राजेन्द्र सिंह चौहान,अविनाश बिस्सा,जितेंद्र सिंह सेम,सनोफर अली,अमरसागर सरपंच लता माली,अमित व्यास,गजेन्द्र सिंह,नवीन वाधवानी,सहित ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे!

रविवार, 28 अगस्त 2016

जैसलमेर,ग्रुप फॉर पीपुल्स का नीम महोत्सव का आगाज़ आज राजस्व मंत्री करेंगे

जैसलमेर,ग्रुप फॉर पीपुल्स का नीम महोत्सव का आगाज़ आज राजस्व मंत्री करेंगे


 जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स के  नीम महोत्सव का आगाज़ सोमवार दोपहर दो बजे गुलाब  सागर परिसर में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी करेंगे ,ग्रुप के जिला अध्यक्ष मुकेश गज्जा ने बताया की ग्रुप रेगिस्तान इलाको में पर्यावरण सरंक्षण के लिए औषधीय नीम के पौधे श्रृंखलाबद्ध लगाएगा ,बाड़मेर जिले में साल भर में बारह हजार नीम के पौधे लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया हैं ,जैसलमेर में व्यापक वर्षा के साथ सोमवार को नीम महोत्सव का आगाज़ गुलाब सागर ठिकाने के परिसर में 101 नीम के पौधे लगाकर शुरुआत की जाएगी ,अभियान का आगाज़ राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल और नगर  परिषद् सभापति कविता कैलाश खत्री द्वारा की जाएगी। ग्रुप द्वारा समस्त तयारी कर ली गयी हैं  ,

सोमवार, 22 अगस्त 2016

मुकेश ग़ज़्ज़ा का अध्यक्ष बनने पर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने किया अभिनन्दन।

 मुकेश ग़ज़्ज़ा का अध्यक्ष बनने पर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने किया अभिनन्दन।

समाज सेवा पहली प्राथमिकता। गज्जा

जैसलमेर सामाजिक सरोकर और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स के अध्यक्ष बनने पर मुकेश ग़ज़्ज़ा का सोमवार को जैसलमेर विंग द्वारा अभिनन्दन किया गया।ग्रुप के बरिष्ठ सदस्य शरद भाटिया ने साफा पहना कर अभिनन्दन किया।ग्रुप के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,अनिल शर्मा,दीन मोहम्मद,देवेन्द्र परिहार,डॉ हितेश चौधरी,दलवीर सिंह भाटी,राजेन्द्र सिंह चौहान,अमित व्यास,जितेंद्र खत्री,संजय सिंह राहड़,गिरिराज ग़ज़्ज़ा,जाकिर हुसैन,जोरावर सिंह तंवर,रवि तिलवानी,गजेन्द्र सिंह,

सहित कई ग्रुप सदस्यों ने मालाएं पहना कर अभिनन्दन किया।इस अवसर पर मुकेश गज्जा ने कहा की ग्रुप सदस्यों ने जिस बिश्वास के साथ मुझे अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हे उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा।उन्होंने कहा सर्व समाज हितार्थ सेवा प्राथमिकता रहेगी।।ग्रुप के उद्देश्यों के अनुरूप इसे आगे बढ़ाया जयेगा।ग्रुप के जनहितार्थ कार्यक्रम जारी रहेंगे।इसके साथ नए कार्यक्रम की रुपरेखा तय की जायेगी।।संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की गज्जा के नेतृत्व में ग्रुप अपने लक्ष्य को हासिल करेगी,समाज सेवा का नया आयाम दर्ज करेगी।।

गुरुवार, 18 अगस्त 2016

पूर्णिमा पे ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर ने तुलसी के पौधे वितरण किये

 पूर्णिमा पे ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर ने तुलसी के पौधे वितरण किये 


जैसलमेर आम जन को पर्यावरण और संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को पूर्णिमा के दिन ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर द्वारा धार्मिक मान्यता के पौधे तुलसी का वितरण किया गया ,ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र सिंह परिहार ने बताया की ग्रुप द्वारा शीघ्र जैसलमेर में पर्यावरण के प्रति आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से नीम महोत्सव का शुभारम्भ किया जायेगा ,इससे पहले पेड़ पोधो का धर्मी ,सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्त्व आम जन को समझने और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मलका प्रोल ,गफ्फूर भत्ता ,माली पड़ ,इलाको में तुलसी के पौधे ग्रुप सदस्यो द्वारा आम जन को वितरित किये गए ,लोगो में तुलसी के पोधो के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया ,इस अवसर पर पार्षद पर्वत सिंह भाटी ,जितेंद्र खत्री ,जाकिर हुसैन ,संजय सिंह राहड़ ,नविन वाधवानी ,महेन्द्र सिंह चौहान सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे ,तुलसी के पोधो के प्रति महिलाओ में उत्साह देखा गया ,

बाड़मेर मुख्य स्थानों पर हाईजेनिक डस्टबीन लगाएगा ग्रुप फॉर पीपुल्स



बाड़मेर मुख्य स्थानों पर हाईजेनिक डस्टबीन लगाएगा ग्रुप फॉर पीपुल्स



बाड़मेर बाड़मेर शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और आम जन को प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर शहर के मुख्य स्थानों पर दानदाताओ के सहयोग से हाइजेनिक डस्टबीन लगाएगा ,ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ चर्चा में जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा द्वारा शहर में फैली गन्दगी को लेकर चिंता जाहिर करने और इसके लिए नवाचार करने की बात को ध्यान में रख ग्रुप ने हाइजेनिक डस्टबीन लगाने का निर्णय लिया हैं ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की जिला कलेक्टर के साथ हुई चर्चा में उन्होंने दुकानदारो द्वारा कचरा और गन्दगी सड़को पर फेंकने पर चिंता जाहिर की थी तथा दुकानदारो को जागरूक करने पे चर्चा हुई थी ,जिस पर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यो अनिल सुखानी ,संजय शर्मा ,आज़ाद सिंह राठौड़ ,जोगेंद्र सिंह चौहान ,अमित बोहरा ,दुर्जन सिंह गुडीसर ,रमेश सिंह इंदा ,रमेश कड़वासरा ,छोटू सिंह पंवार ,स्वरुप सिंह भाटी ,ललित छाजेड़ ,हितेश मूंदड़ा ने मिलकर निर्णय लिया की शहर मो साफ़ सुथरा रखने में ग्रुप को पहल करनी चाहिए जिस पर ग्रुप सदस्य ने हाइजेनिक डस्टबीन विभिन स्थानों पर लगाने के लिए उपलब्ध करने पर सहमति दी ,भाटी ने बताया की प्रथम चरण में दस हाइजेनिक डस्टबीन विभिन मुख्य स्थानों पे लगा दुकानदारो और आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा ,इसकी सफल क्रियान्विति के पश्चात् दूसरा चरण पूरा करेंगे ,






































रविवार, 14 अगस्त 2016

बाड़मेर कागद को श्रद्धांजलि अर्पित

बाड़मेर कागद को श्रद्धांजलि अर्पित

बाड़मेर । 12.08.2016 । ग्रुप फॉर पीपुल्स,सृष्टि संस्थान, बाड़मेर,   राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति एवं अन्तर प्रान्तीय कुमार साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को जनसम्पर्क व सूचना केन्द्र में राजस्थानी भाषा के साहित्यकार श्री ओम पुरोहित ‘कागद’ के असामयिक निधन पर श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन किया गया । श्रद्धान्जलि सभा के आगाज में डाॅ. बंशीधर तातेड़, पीआरओ प्रदीप चैधरी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने श्री कागद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । ग्रुप फाॅर पीपुल्स के संयोजक श्री चन्दन सिंह भाटी ने स्व. श्री कागद के व्यक्तित्व एवं राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति में दिये योगदान को सहरानीय बताते हुऐ उनके निधन अपूरणीय क्षति बताया ।

सभा में सृष्टि संस्थान, बाड़मेर के निदेशक मुकेश बोहरा अमन ने स्व. श्री कागद के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए पत्र वाचन किया । सभा में डाॅ. बंशीधर तातेड ने स्व. श्री ओम पुरोहित कागद के राजस्थानी से लगाव व लेखन शैली के बारे में जानकारी दी ।

इस दौरान चन्दनसिंह भाटी डाॅ. लक्ष्मीनारायण जोशी, प्रदीप चौधरी ,इन्द्रप्रकाश पुरोहित,, मुकेश बोहरा अमन ,कमल शर्मा राही, दीपसिंह भाटी रणधा, महेश पनपालिया,मदन बारूपाल ,आदिल भाई, डाॅ. हरपालसिंह राव, डॉ हितेश चौधरी,महेन्द्र सिंह तेजमलता ,हितेश मूंदड़ा ,ललित छाजेड़ ,छगन सिंह चौहान ,जय परमार दिग्विजय चुली ,शाहिद हुसैन ,स्वरुप सिंह भाटी ,हाकम सिंह भाटी , सहित कई गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, उनके परिचित , चाहने वाले व् अन्य सभी महानुभाव उपस्थित रहे ।

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स अहिंसा सर्किल पर सार्वजानिक ध्वजारोहण करेगा

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स अहिंसा सर्किल पर सार्वजानिक ध्वजारोहण करेगा


बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के  प्रतिक ग्रुप फॉर पीपल स्वतंत्रता दिवस पर  अहिंसा चौराहे पर सोमवार प्रातः सात बजे सार्वजनिक ध्वजारोहण करेंगा ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी  ने बताया की ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस पर आरम्भ किया गया सार्वजानिक झंडा रोहन की परंपरा स्वतंत्रतता दिवस पर भी जारी रहेगी ,उन्होंने बताया बाड़मेर के नागरिक अधिक से अधिक सार्वजनिक ध्वजारोहण का हिस्सा बने



शुक्रवार, 12 अगस्त 2016

बाड़मेर नीम महोत्सव एक सकारात्मक सोच रेगिस्तान में औसधिय हरीतिमा के लिए। मानवेन्द्र सिंह



 बाड़मेर नीम महोत्सव एक सकारात्मक सोच रेगिस्तान में औसधिय हरीतिमा के लिए।  मानवेन्द्र सिंह 




बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार की प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा मारवाड़ी महासभा  के तत्वाधान में चलाये जा रहे नीम महोत्सव के प्रति दिन ब दिन जागरूकता बढाती जा रही हैं ,शुक्रवार को नीम अभियान से शिव विधायक कर्नल मानवेन्द्र सिंह जुड़े ,उन्होंने जय नारायण व्यास फॉर्मेसी कॉलेज जालीपा में आयोजित नीम महोत्सव में नीम लगाकर अभियान को गति दी ,मानवेन्द्र सिंह ने अपने हाथो से दो नीम के पौधे रोपित किये ,पुरे परिसर में नीम लगाने का मशवरा संचालक अनिल सुखानी को दे दिया ,फॉर्मेसी कॉलेज में आयोजित नीम महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा की ग्रुप फॉर पीपुल्स ,मारवाड़ी महासभा को लखदाद हैं की उन्होंने रेगिस्तानी इलाके में नीम लगाने के लिए नीम महोत्सव का आगाज़ किया ,निसंदेह नीम एक औषधीय पौधा हैं जिसमे गुणों की खान मौजूद हैं ,रेगिस्तान में सर्वाधिक और आसानी से पनपने वाला नीम ही हैं ,उन्होंने कहा की ग्रुप  के एक व्यक्ति एक नीम  अभियान पुरे राजस्थान को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति लोगो को जागरूक कर नई इबादत लिख रहा हैं ,उन्होंने कहा की सकारात्मक सोच के साथ इस इलाके में बहुत बदलाव लाया जा सकता हैं ,उन्होंने कहा की नीम महोत्सव से जुड़ कर मुझे आत्मसंतुष्टि मिली ,इस  हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया ,

समारोह को संबोधित करते हुए ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने ग्रुप के कार्यक्रमो की रूप रेखा पर चर्चा की तथा नीम महोत्सव के सफल क्रियान्विति की योजना पर चर्चा की ,कार्यक्रम म को संबोधित करते हुए एडवोकेट अमित बोहरा ने कहा की ग्रुप बाड़मेर जिले में हरीतिमा के लिए सतत प्रयास करेगा ,नीम महोत्सव लगातार चलेगा ,ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा ने कहा की नीम का अपना महत्व हैं लोगो की जागरूकता नीम के प्रति लगातार बढ़ रही हैं ,पर जिले में पौधे ही उपलब्ध नही ,वन विभाग को नीम के पौधे तैयार कर इस  सहयोग करना चाहिए ,
कार्यक्रम में अनिल सुखानी ,दुर्जन सिंह गुडीसर ,रमेश सिंह इन्दा ,रमेश कड़वासरा ,डॉ हरपाल सिंह राव ,छोटू सिंह पंवार ,स्वरुप सिंह भाटी ,महेंद्र सिंह तेजमालता ,सेवाराम खत्री ,छगन सिंह चौहान ,हाकम सिंह भाटी ,सहित ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे ,

सोमवार, 8 अगस्त 2016

बाड़मेर लंगेरा ग्रामीणों ने नीम लगा महोत्सव मनाया।







बाड़मेर लंगेरा ग्रामीणों ने नीम लगा महोत्सव मनाया।

ग्रुप के प्रयासों से आम जन में नीम महोत्सव को लेकर जोरदार उत्साह



बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स ने लंगेरा के ग्रामीणों की पहल पर मारवाड़ी महासभा और वन मण्डल बाड़मेर के तत्वाधान में लंगेरा में नीम महोत्सव का आयोजन रिमझिम फुहारों के बीच किया।।गाँव के बुजुर्गो ने हर्षोल्लास के साथ खुद अपने हाथो से नीम के 101 पोधे रोपित किये।।


ग्रुप फॉर पीपुल्स और मारवाड़ी महासभा के तत्वाधान में जिले में आरम्भ किये नीम महोत्सव के प्रति फॉर पीपुल्स के प्रयासों से जागरूकता बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीण अंचलो से अपने अपने गाँवो की चहारदीवारी भवनों में नीम के पोधे लगाने की मांग निरंतर करने लगे हैं।

ग्रुप द्वारा सोमवार को लंगेरा गांव में ग्रामीणों के साथ नीम महोत्सव मनाया।।ग्रामीणों ने पोधो के लिए खोदे गए गड्डो को रंगोली और फूलो से सजाया।।बुजुर्गो ने आंचलिक गीत गाकर नीम के पोधे रोप।।।एक सौ एक पोधे रोपने के साथ ग्रामीणों ने पोधो की समुचित देखभाल की शपथ ली।।ग्रामीणों ने कहा की ग्रुप ने हमारे आग्रह पर गाँव को हरा भरा करने का बीड़ा उठाया।पहले स्कूल और अब गांव में पीढ़ी रूप पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई।।ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी,नरेंद्र तनसुखानी,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी,दुर्जन सिंह गुडिसर,अशोक राजपुरोहित,रेवंत सिंह राठौड़,स्वरूप सिंह भाटी,हाकम सिंह भाटी,कन्हैयालाल ,सहित कई सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।।यह पहला मौका हे जब ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव में पोधे रोप अनूठी पहल की।।बड़े बुजुर्गो के साथ बड़ी तादाद में युवा साथी और छात्राओ ने भी नीम के पोधे रोपित कर अपनी भागीदारी निभाई।।