मंगलवार, 6 दिसंबर 2016

पाकिस्तानी युवक के कत्ल के केस में 10 पंजाबी युवकों को फांसी की सजा

पाकिस्तानी युवक के कत्ल के केस में 10 पंजाबी युवकों को फांसी की सजा


जालंधर।पाक युवक के कत्ल केस में 10 पंजाबी युवकों को दुबई की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। इनमें होशियारपुर के गांव हवेली का चंदर शेखर भी है। बाकी युवक मलेरकोटला, लुधियाना, समराला, तरनतारन मोगा, पटियाला व गुरदासपुर के हैं। सभी जेल में हैं। चंदर शेखर की मां रणजीत कौर ने बताया, ‘उनके बेटे का रविवार सुबह जेल से फोन आया था। उसने बताया, निर्दोष होने के बावजूद उन्हें कत्ल में फंसाया गया है।’

पाकिस्तानी युवक के कत्ल के केस में 10 पंजाबी युवकों को फांसी की सजा


रणजीत कौर ने रोते हुए बताया, उनका 23 वर्षीय बेटा चंदर शेखर 4 दिसंबर 2014 को नौकरी करने दुबई गया था। 80 हजार कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था। 11 महीने में उसने दो बार 13000 और 16000 रुपए घर भेजे लेकिन इसके बाद कोई पैसा नहीं भेजा और न ही उसका कोई फोन आया। चंदर शेखर की मां ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि विदेश मंत्रालय उनके बेकसूर बच्चों को छुड़वाने के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें