शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2016

Girlfriend से हुआ 'ब्रेकअप' तो एक ही दिन में 4 लड़कियों से रचाई शादी!)

Girlfriend से हुआ 'ब्रेकअप' तो एक ही दिन में 4 लड़कियों से रचाई शादी!
नई दिल्लीः कुवैत में रहने वाले एक शेख ने वो कारनामा कर दिखाया जिसने उसे सोशल मीडिया पर फेमस कर दिया। एक ही फंक्शन में इस शख्स ने 4 लड़कियों से शादी रचा डाली। इस शादी की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।




गर्लफ्रेंड से हुआ था ब्रेकअप

दरअसल, इस शेख का कुछ दिनों पहले अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। अलग होते हुए शेख की एक्स ने उसे चुनौती देते हुए कहा था कि आगे उसे एक भी लड़की डेट नहीं करेगी। माना जा रहा है कि शेख ने अपनी एक्स को चिढ़ाने के लिए एक साथ 4 लड़कियों से शादी कर ली है।




सोशल मीडिया पर वायरल

कुवैत के इस शख्स की शादी की फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि फोटोज में दिख रही चारों लड़कियां मॉडल हैं। और ये फोटोशूट मात्र पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया गया है। मामला जो भी हो, फिलहाल सोशल मीडिया पर ये शेख छाया हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें