गुरुवार, 20 अक्तूबर 2016

सेक्स रैकेट में पकड़ाई DSP की बहन, रूम में मिले कंडोम, बोली-TI से भी संबंध

सेक्स रैकेट में पकड़ाई DSP की बहन, रूम में मिले कंडोम, बोली-TI से भी संबंधसेक्स रैकेट में पकड़ाई DSP की बहन, रूम में मिले कंडोम, बोली-TI से भी संबंध
रायपुर।राजधानी के बेहद पॉश इलाके शंकर नगर के एक मकान में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर तीन लड़कियों और दो युवकों को पकड़ा है। पूछताछ में लड़कियों ने किसी तरह के "गलत काम" से इनकार करते हुए जब अपना प्रोफाइल बताया तो पुलिस भी चौंक गई। सभी संभ्रांत घरों की लड़कियां हैं। ये है प्रोफाइल...

- पूछताछ में पता चला है कि कमरे में चार लड़कियां थीं लेकिन एक पुलिस के पहुंचने के पहले फरार हो चुकी थी।

- पकड़ी गई लड़कियों में से एक निशा माड़वी (काल्पनिक नाम) राजनांदगांव की रहनेवाली है। उसके चचेरे भाई डीएसपी हैं।

- बीए पार्ट-2 की स्टूडेंट निशा एक हॉकी प्लेयर है और मॉडलिंग करती है।

- दूसरी लड़की नम्रता साहू (काल्पनिक नाम) भी राजनांदगांव की रहने वाली है। 23 वर्षीया नम्रता रायपुर में एक प्रॉपर्टी फर्म की मैनेजर है।

- नम्रता के मम्मी-पापा राजनांदगांव में ही स्कूल टीचर हैं।

- तीसरी लड़की 22 वर्षीया रुचि ठाकुर (काल्पनिक नाम) शहर के ही पचपेड़ी नाका की रहने वाली है और वह भी ग्रेजुएशन की स्टूडेंट है।

- मौके से फरार हुई चौथी लड़की सुनीता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

कहने लगीं- 'भाई है'

- पुलिस ने रात दो बजे वकील के घऱ में छापा मारा और फ्लैट से लड़के-लड़कियों को पकड़कर थाने ले गई।

- लड़कों के नाम देवेंद्र निर्मलकर (25) और इकलाख कुरैशी (24) हैं। देवेंद्र शहर के ही न्यू शांति नगर का रहनेवाला है।

- वहां पूछताछ में लड़कियां बरगलाने की कोशिश करने लगीं। एक ने अपना भाई और उसका दोस्त बताया लेकिन बाकी लड़कियों की बातचीत से उसकी पुष्टि नहीं हुई।

- फ्लैट से कंडोम, शराब-बीयर की बोतलें, कंडोम आदि आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

करियर के लिए साथ रहने का बहाना

- तीनों लड़कियों का कहना है कि वे पढ़ाई और करियर के लिए एक साथ फ्लैट में रहती हैं।

- निशा का कहना है कि वह यहां मॉडलिंग और हॉकी की प्रैक्टिस के लिए रहती है। राज्योत्सव के बाद उसका ट्रायल होना है।

- शहर में घर होने के बावजूद किराए से रहने वाली रुचि ठाकुर भी ऐसा ही तर्क दे रही है।

टीआई से संबंध का दावा

- रुचि ठाकुर ने मीडिया के सामने शहर के एक थाना इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगा डाला।

- उसका कहना है कि उक्त टीआई से उसके संबंध हैं और वह उसका अश्लील वीडियो व वॉयस रिकॉर्डिंग पेश कर सकती है।

कॉलोनी से मिली थी शिकायत

- पुलिस ने कॉलोनी वालो की शिकायत पर मकान में दबिश दी थी।

- लोगों का कहना है कि फ्लैट में लड़के आते रहते हैं और रात को रुकते भी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें