रविवार, 23 अक्तूबर 2016

लड़की ने सरेबाजार दौड़ा-दौड़कर पीटा लड़के को, चप्पल और लात-घूंसों से की धुनाई

लड़की ने सरेबाजार दौड़ा-दौड़कर पीटा लड़के को, चप्पल और लात-घूंसों से की धुनाई


छतरपुर/भोपाल: कहते जो प्यार करते हैं वो उसकी सरआम नुमाइश नहीं करते और न ही अपने प्यार को बदनाम करते हैं। लेकिन अगर कोई तीसरा आकर आपके प्यार में दखल देने लग जाए तो यह भी बर्दाश्त नहीं होता और अपना गुस्सा उतारने पर व्यक्ति कुछ भी करने को उतारू हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक लड़की चप्पल लेकर युवक के पीछे बीच सड़क भागी तो देखने वाले हैरान रह गए और एक ही पल में वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई।




एक लड़की सरेआम लड़के को दौड़ा-दौड़ा कर चप्पलों और लातों से पीट रही थी। किसी तरह लड़का भाग कर एक घर में घुस गया लेकिन लड़की घर के अंदर घुस गई और वहां भी उसकी जमकर पिटाई की। दरअसल लड़की का किसी के साथ अफेयर चल रहा था और पिटने वाले लड़के ने इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को दे दी।




इस पर लड़की को काफी गुस्सा आया और वह काफी दिनों से लड़के को तलाश रही थी। जब लड़का उसके सामने आय़ा तो लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और लड़के को सरेबाजार ही पकड़ कर उसकी खूब धुनाई की। जब लड़की का गुस्सा शांत हुआ तो चुपचाप अपनी स्कूटी से चलती बनी। घटना छतरपुर शहर की पॉश कॉलोनी में हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें