शनिवार, 22 अक्तूबर 2016

बाड़मेर देर रात शहर का एकमात्र जिम हुआ सीज



बाड़मेर    देर रात शहर का एकमात्र जिम हुआ सीज 

पुराना नाम बदलकर,नया नाम किया, फिर पुराना रख दिया

शहर के सबसे पुराने इस जिम पर रोज सौ से अधिक युवा करते हैं व्यायाम




शहरके कलेक्ट्रेट के पास नेहरू युवा केंद्र के भवन में संचालित भगवान महावीर व्यायामशाला को शुक्रवार देर रात प्रशासन ने भारी पुलिस बल के बीच सीज कर दिया। जिम अभी जिस भवन में चल रहा है वह नेहरू युवा केंद्र का है। कुछ दिन पूर्व कलेक्टर नेहरू युवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान गए थे उस समय केंद्र के जिला समन्वयक ने जिम संचालकों द्वारा अवैध कब्ब्जा कर जिम चलाने का आरोप लगाते हुए भवन को खाली करने की मांग की थी। बताया गया कि जिम के लिए किसी प्रकार का एमओयू नहीं हुअा है। ही इस भवन का नेहरू युवा केंद्र को किराया दिया जाता था। जिम को अवैध रूप से भवन में संचालित किया जा रहा था। इस शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर देर रात प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बड़ी संख्या में जिम पर पहुंचे। यहां उन्होंने बंद जिम को खुलवाया और सामान की सूची बनाने के बाद उसको सीज कर दिया। जिम की चाबियां नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक को सौंप दी। शहर के युवाओं के निशुल्क व्यायाम के लिए यह एक मात्र जिम है। यहां सुबह शाम करीब सौ युवा व्यायाम करने आते हैं।

पदमश्रीमगराज के प्रयासों से शुरू हुआ था जिम:शहर केसबसे पुराने इस जिम को शुरू करने में अहम योगदान पदमश्री स्व.मगराज जैन का रहा है। उन्होंने ही इसे पुराने नेहरू युवा केंद्र में शुरू किया था।

नेहरू युवा केंद्र से संबंधित संस्था बाड़मेर वेट लिफ्टिंग संघ की ओर से वर्तमान में अहिंसा सर्किल स्थित पालिका बाजार में जिम को संचालित किया जाता था। नगर परिषद की ओर से वहां पालिका बाजार बनाने के बाद उसका नेहरू युवा केंद्र के भवन में संचालन शुरू किया गया। इसके बाद बाड़मेर वेट लिफ्टिंग संघ को बंद कर दिया गया। नेहरू युवा केंद्र का उससे संबंध विच्छेद हो गया, लेकिन जिम का कुछ समय के अंतराल के बाद पुन: संचालन शुरू कर दिया। अब इस जिम को कुछ लोगों की ओर से संचालित किया जा रहा था। संचालित करने वाले लोगों ने इसका नाम परिवर्तित करके भगवान महावीर व्यायामशाला मल्टी जिम रख दिया, जिसका नेहरू युवा केंद्र से किसी प्रकार का संबंध नहीं है। इसके बाद जिम संचालक ने नेहरू युवा केंद्र के नाम से आने वाले बिजली के बिल में नाम परिवर्तित करा दिया और बिल में भगवान महावीर व्यायामशाला लिखवाया गया। हाल ही में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक की ओर से अवैध तरीके से केेंद्र के भवन पर कब्जा करने की कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा को शिकायत की गई। कलेक्टर के आदेश से एसडीएम हिमताराम मेहरा, डिप्टी ओपी उज्जवल,तहसीलदार नानकाराम चौधरी, ग्रामीण थानाधिकारी धन्नापुरी गोस्वामी, सदर थानाधिकारी जयराम चौधरी ट्रैफिक इंचार्ज आनंद कुमार शुक्रवार देर रात यहां पहुंचे और कार्रवाई कर सीज किया गया। केंद्र के जिला समन्वयक ओम प्रकाश जोशी को चाबियां सौंपी गई।

^ कलेक्टर के आदेश पर जिम को सीज किया गया है। अवैध रूप से व्यक्ति विशेष की ओर से इसका संचालन किया जा रहा था। इस पर एसडीएम, तहसीलदार की उपस्थिति में पुलिस की ओर से इमदाद कर जिम में रखे सामान की सूची बना इसेेे सीज कर चाबियां जिला समन्वय को सौंपी गई है। ओपीउज्ज्वल, पुलिस उपअधीक्षक, बाड़मेर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें