शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2016

अजमेर के राजस्व रिकाॅर्ड में होगा सुधार- राजस्व मंत्राी अमरा राम चैधरी



अजमेर के राजस्व रिकाॅर्ड में होगा सुधार- राजस्व मंत्राी अमरा राम चैधरी
संसदीय सचिव श्री रावत ने जताया आभार

रिकाॅर्ड का डिजीटिलीकरण बनेगा गेम चैंजिंग फिनोमिना - भू प्रबंध आयुक्त


अजमेर, 21 अक्टूबर। राजस्व, उपनिवेशन, पुर्नवास एवं देवस्थान मंत्राी श्री अमरा राम चैधरी ने शुक्रवार को 21 वीं राज्य स्तरीय भू प्रबंध विभाग खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह में कहा कि अजमेर के राजस्व रिकाॅर्ड में त्राृटियों के सुधार के लिए विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए है। शीघ्र ही सैटेलमेन्ट विभाग द्वारा अजमेर के राजस्व रिकाॅर्ड की त्राुटियों को दुरूस्त किया जाएगा। संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत ने राजस्व मंत्राी का आभार जताते हुए कहा कि राजस्व रिकाॅर्ड के शुद्धिकरण से अजमेर जिले की पीसांगन, अजमेर, पुष्कर तथा नसीराबाद तहसीलों के काश्तकारों को फायदा होगा।

श्री चैधरी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से भू प्रबंध विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। व्यक्ति द्वारा नियमित रूप से खेलने से उम्र थम जाती है। खिलाड़ी पर बढ़ती उम्र का असर नहीं होता है। जिस स्थान पर खेल के मैदानों की संख्या अधिक होती वहां चिकित्सालयों की संख्या कम होती है। भारत विश्व में स्वास्थ्य के क्षेत्रा में योग के माध्यम से नई क्रान्ति ला रहा है। भू प्रबंध विभाग प्रतिवर्ष खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करके स्वास्थ्य के क्षेत्रा मे पहले से ही जागरूक है। इसी कारण विभाग के कार्मिक 58 साल के जवान है।

उन्होंने कहा कि भू प्रबंध विभाग के द्वारा भू मापन के क्षेत्रा में उत्कृष्ठ कार्य किया गया है। इससे समाज में विभाग की अच्छी पेठ बनी है। काश्तकारों के मन में विभाग ने एक विश्वास कायम किया है। उसे आगे भी जारी रखा जाएगा। राजस्व रिकाॅर्ड को डिजीटल करके विभाग का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसकी शुरूआत टोंक जिले की उनियारी तहसील से हुई थी। आधुनिकीकरण के प्रथम चरण में 11 जिलों को शामिल किया गया है। सरकार विभाग में नई भर्ती करने के लिए प्रयासरत है। कार्मिकों डिजीटिलीकरण के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अजमेर जिले की चार तहसीलों के राजस्व रिकाॅर्ड सैटेलमेन्ट विभाग द्वारा दुरूस्त करवाए जाएंगे। इससे भविष्य में किसी प्रकार की त्राृटियां नहीं रहेगी और काश्तकारों को लाभ मिलेगा। साथ ही रिकाॅर्ड के डिजीटिलीकरण से काश्तकारों को सुविधा प्रात्त होगी।

संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने कहा कि खेल में हार और जीत एक साथ चलती है। समझदार खिलाड़ी दोनों परिस्थितियों में अपना हौंसला, विश्वास तथा र्धेर्य कायम रखता है। राजस्व रिकाॅर्ड में शुद्धिकरण का कार्य अजमेर, पीसांगन, पुष्कर तथा नसीराबाद में अगले सप्ताह से आरम्भ करवाने के लिए राजस्व मंत्राी का आभार जताया।

भू प्रबंध आयुक्त विक्रम सिंह चैहान ने कहा कि भू प्रबंध विभाग का कार्य आमजन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्य का डिजीटिलीकरण होने से नकल, नक्शे, नामान्तरण, रास्ते तथा मुकदमों के लिए सामान्य व्यक्ति को सहायता मिलेगी। यह कार्य समाज के लिए एक गेम चैंजिंग फिनोमिना बनेगा। डिजीटिलीकरण का कार्य केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन में डिजीटल इंडिया परियोजना के अन्तर्गत किया जा रहा है। डाटा को प्राप्त करके उसका एनालाइसिस करने के लिए काम मे आने वाले उपकरण तथा प्रशिक्षण के लिए बड़ी मात्रा में धन की आवश्यकता होती है। इस बड़ी परियोजना को केन्द्र सरकार के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। राजस्थान में डिजीटिलीकरण का कार्य संतोषजनक है।

राज्य स्तरीय खंलकूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह को अजमेर के राजस्व अधिकारी श्री अरूण गर्ग, अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष आयुदान सिंह कविया ने भी संबोधित किया। समारोह में पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर किशोर कुमार, पुष्कर उपखण्ड अधिकारी मनमोहन व्यास उपस्थित थे।

अजमेर के राजस्व अधिकारी श्री अरूण गर्ग ने बताया कि इस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्व संभागों अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जयपुर, सीकर, जोधपुर, कोटा, टोंक, अजमेर, उदयपुर तथा मुख्यालय की कुल 12 टिमे भाग ले रही है। प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को सायं 4 बजे आयोजित होगा इसमें संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, राजस्व मण्डल के अध्यक्ष अशोक शेखर, भू प्रबंध आयुक्त विक्रम सिंह चैहान तथा जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें