रविवार, 23 अक्तूबर 2016

दहेज के लिए विवाहिता को करते थे परेशान, नहीं मानी मांग तो...



अमृतसर(संजीव): दहेज की खातिर बहू को घर से निकालने के आरोप में थाना वूमैन सैल की पुलिस ने आशू शर्मा, विजय कुमार शर्मा व हिमांशू निवासी इलाहाबाद के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
  दहेज के लिए विवाहिता को करते थे परेशान, नहीं मानी मांग तो...

बलदेव राज ने बताया कि उसकी लड़की पूनम का विवाह नवम्बर 2012 में उक्त आरोपी आशू शर्मा के साथ सभी रीति-रिवाजों के साथ हुआ था। विवाह के उपरांत आरोपी उसे ओर दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। जब उसने उनकी मांगों का विरोध किया तो उन्होंने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें