बुधवार, 26 अक्तूबर 2016

पोकरण व्हाट्सअप पर डॉक्टर ने दिया दिवाली का अश्लील संदेश, एपीओ फिर गिरफ्तार


व्हाट्सअप पर डॉक्टर ने दिया दिवाली का अश्लील संदेश, एपीओ फिर गिरफ्तार 
कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक किया विरोध प्रदर्शन 
सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज करने पर डॉक्टर के विरोध में सड़क पर उतरे लोग 
 पोकरण
दीपावलीपर्व पर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने पर पोकरण के राजकीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद याकूब को विरोध झेलने के बाद एपीओ किया गया फिर पुलिस ने उन्हें शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया व्हाट्स अप में पोकरण राजकीय अस्पताल का ग्रुप बना हुआ था। 24 अक्टूबर की रात को डॉ. मोहम्मद याकूब ने दीपावली पर्व को लेकर ग्रुप में दीपावली का शुभकामना संदेश पोस्ट किया जिसमें अश्लील भाषा का उपयोग किया गया था। ग्रुप के सभी सदस्यों ने इसकी निंदा की। देखते ही देखते डॉ. मोहम्मद याकूब द्वारा भेजा गया संदेश अन्य ग्रुपों में शेयर होने से काफी वायरल हो गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में सीमाजन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई तथा इस मैसेज की कड़ी भर्त्सना की गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला तथा राजकीय अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध पर प्रशासन ने की कार्रवाई
डॉ.याकूब द्वारा भेजे गए अश्लील संदेश के विरोध में सड़कों पर उतरे लोगों की मांगों के अनुसार प्रशासन ने तुरंत से कार्रवाई की। कार्यकर्ताओं की मांग पर सीएमएचओ नेनाराम नायक ने डॉ. मोहम्मद याकूब को एपीओ कर मुख्यालय जैसलमेर किया। इसके साथ ही पुलिस ने डॉ. मोहम्मद याकूब को धारा 151 के तहत शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पोकरण. अश्लील टिप्पणी के बाद विरोध में बैठे लोगों से चर्चा करते प्रशासनिक अधिकारी।
डॉ. याकूब द्वारा भेजे गए इस संदेश की लोगों ने जमकर निंदा की। लोगों ने पर्व को लेकर मजाक बनाने तथा उस पर इस तरह के अश्लील भाषा में संदेश भेजने को सांप्रदायिक सौहार्द्ध को ठेस पहुंचाना बताया। डॉ. याकूब को एपीओ करने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय कार्यकर्ता लगभग दो घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। दो घंटे बाद सीएमएचओ नैनाराम नायक, एसडीएम रविंद्र चौधरी, डिप्टी नानकसिंह, थानाधिकारी प्रमोद पांडेय तथा अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से डॉक्टर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान खेताराम लीलड़, बजरंग दल के संयोजक रावलसिंह केलावा, भाजयुमो के उपाध्यक्ष रमेश टावरी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं सहित कई लोग उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें