शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2016

प्रेमी से नाजायज संबंध में रोड़ा बन रहा था ससुर, फिर बहू ने ऐसे करवा दी हत्या

प्रेमी से नाजायज संबंध में रोड़ा बन रहा था ससुर, फिर बहू ने ऐसे करवा दी हत्या
प्रेमी से नाजायज संबंध में रोड़ा बन रहा था ससुर, फिर बहू ने ऐसे करवा दी हत्या
सीकर (राजस्थान).राजस्थान के सीकर में एक युवक ने अवैध संबंध के लिए अपने साथी के साथ मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक का शव 10 दिन पहले गांव की एक पहाड़ी के पास मिला था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी सहित एक अन्य को अरेस्ट कर लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला...

- 10 दिन पहले जीप में रामेश्वर जाट नाम के व्यक्ति का शव मिलने के मामले का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया है।

- पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर उसकी साली के लड़के महेंद्र ने ही हत्या की थी। उसके बेटे मुकेश की पत्नी विमला से महेंद्र के नाजायज रिश्ते थे।

- हत्या के बाद उसने विमला को फोन किया और बोला- उसका खेल खत्म हो गया है।

- अब वह तुझे कभी परेशान नहीं करेगा। विमला का पति मुकेश 25 महीने से दुबई में मजदूरी कर रहा है।

- पुलिस ने महेंद्र, विमला और वारदात में शामिल यूपी के इटावा निवासी विमल कांत पुत्र लाखन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

- तीनों को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

तीन साल से था अवैध संबंध

- पुलिस ने बताया कि महेंद्र जाट (23) का मृतक रामेश्वर की बहू विमला से तीन साल से अवैध संबंध था।

- विमला अकसर महेंद्र को शिकायत करती थी कि उसका ससुर शराब पीकर उसे परेशान करता है और घर से बाहर भी नहीं निकलने देता है।

- करीब एक महीने पहले महेंद्र ने रामेश्वर को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया था।

विमला से 11 बार फोन पर बात हुई




- वारदात के बाद महेंद्र ने करीब रात 9 बजे विमला को फोन किया और कहा कि तेरी समस्या का समाधान हो गया है।

- इसके बाद से वह घर से गायब हो गया। वह जयपुर चला गया। वहां से कहीं भागने की फिराक में था।

- जिस बेकरी पर वह काम करता था, वहां से उसने रुपए भी मंगवाए थे। पुलिस के अनुसार, वारदात के दिन महेंद्र और विमला के बीच 11 बार मोबाइल पर बात हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें