रविवार, 23 अक्तूबर 2016

सिगरेट ना मिलने पर गर्लफ्रेंड को 4 घंटे तक पीटा, किया एेसा बुरा हाल!

सिगरेट ना मिलने पर गर्लफ्रेंड को 4 घंटे तक पीटा, किया एेसा बुरा हाल!

नई दिल्लीः ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच लड़ाई-झगड़े की खबरें तो अापने अक्सर सुनी हाेगी। लेकिन, स्कॉटलैंड के डम्बार्टन शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की काे सिगरेट का पैकेट गंवा देने की वजह से उसके ब्वॉयफ्रेंड ने इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। इस घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।




सिगरेट के लिए तड़प रहा था जेम्स

जानकारी के मुताबिक, पेशे से मेकअप आर्टिस्ट केल्सी द्वारा ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई, जिसमें उसने बताया कि जेम्स के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती थी। मंगलवार रात दाेनाें कहीं घूमने गए थे। इस दौरान जेम्स के कोट की जेब में सिगरेट का पैकेट रखा था। जब वे घर वापस आए तो जेम्स ने सिगरेट पीने के लिए अपना कोट ढूंढा। तभी उन्हें याद आया कि वे कहीं रास्ते में ही कोट भूल आए हैं। सिगरेट के लिए तड़प रहा जेम्स इस बात पर झुंझला उठा। उसका कहना था कि इस गलती के लिए केल्सी जिम्मेदार है।




4 घंटे तक बरसाता रहा घूंसे

केल्सी के अनुसार, जेम्स ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पहले काफी देर तक वह उसे थप्पड़ मारता रहा और इसके बाद बेड पर पटक दिया। जेम्स उसके सीने पर बैठ गया और उसके चेहरे पर हाथों पर घूंसे बरसाता रहा। मारपीट का यह सिलसिला करीब चार घंटे तक चला, जब तक कि केल्सी बेहोश नहीं हो गई। होश में आने पर केल्सी ने अपनी मां को फोन कर सारी बात बताई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने जेम्स को गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें