मंगलवार, 18 अक्तूबर 2016

2 कार में 3 लड़कों के साथ थीं 4 Girls, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई ये कहानी

 2 कार में 3 लड़कों के साथ थीं 4 Girls, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई ये कहानी
 2 कार में 3 लड़कों के साथ थीं 4 Girls, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई ये कहानी

पुष्कर।राजस्थान के पुष्कर में 4 लड़कियों को 3 लड़कों के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया है। पुलिस ने जब इन लोगों को पकड़ा तो वे कार में संदिग्ध अवस्था में थीं। पुलिस को देह व्यापार के लिए इनके यहां आने की सूचना थी। सूचना के आधार पर देर रात बूढ़ा पुष्कर बाईपास मार्ग पर दो लग्जरी कारों में सवार इन लोगों को संदिग्ध अवस्था में धर-दबोचा। फिर क्या-क्या हुआ...

- पुलिस के मुताबिक चारों लड़कियों को होटलों में सप्लाई करने के लिए लाया गया था।
- पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर उनकी दोनों कार जब्त कर ली है।
- बूढ़ा पुष्कर बाईपास मार्ग पर खड़ी इन दोनों लग्जरी कारों की तलाशी के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई।
- इनमें से एक भी पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।
दिल्ली-कोलकाता की रहने वाली हैं लड़कियां

- गिरफ्तार की गई लड़कियों में एक दिल्ली की रहने वाली है।
- जबकि दो लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं। इनके अलावा एक लड़की नागौर के परबतसर की है।
- दो युवक पुष्कर के हैं। इनमें एक अधेड़ व्यक्ति है वो भी परबतसर का रहने वाला है।
- फिलहाल पुलिस से पूछताछ में लड़कियां यह नहीं बता पाई हैं कि इन लड़कों से उनके क्या संबंध हैं।

इन्हें किया गिरफ्तार- पुष्कर निवासी पिंटू उर्फ महेंद्र नाथ, इमरान मोहम्मद, परबतसर निवासी राजेंद्र माली को गिरफ्तार किया गया है।
- इसके अलावा दिल्ली, कोलकाता और परबतसर, नागौर निवासी चार लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया।
- प्रारंभिक पूछताछ में सामने आ रहा है कि परबतसर की रहने वाली लड़की और वहीं का अधेड़ व्यक्ति दलाल की भूमिका में काम करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें