गुरुवार, 29 सितंबर 2016

जानें उस ऑपरेशन को जिससे भारत ने PAK में घुस आतंकियों का किया खात्मा



जानें उस ऑपरेशन को जिससे भारत ने PAK में घुस आतंकियों का किया खात्मा

भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में जबरदस्त सर्जिकल स्ट्राइक बोल पाकिस्तान को चौंका दिया। सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिरकार क्या होता है सर्जिकल स्ट्राइक। सेना की तरफ से अपने किसी लक्ष्य पर सौ फीसदी सटीक हमला बोल दुश्मन को संभलने का मौका प्रदान किए बगैर उसे ढेर कर देती है। ऐसे होता है सर्जिकल स्ट्राइक...

- दुश्मन के क्षेत्र में किसी निश्चित स्थान पर बहुत तेज गति के साथ एकदम सटीक जबरदस्त हमला बोल अपना लक्ष्य हासिल करने को सर्जिकल स्ट्राइक कहते है।
- इसके तहत सेना दुश्मन के क्षेत्र में स्थित अपने लक्ष्य की पहले खुफिया सूत्रों से पहचान करती है।
- इसके बाद वहां पर सटीक हमले की रणनीति तय की जाती है। इसके तहत चुनिन्दा सैनिकों की जिम्मेदारी तय होती है।
- ऐसे हमलों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि सेना विशेष रूप से ध्यान रखती है कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान नागरिक ठिकानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचे।
- इसके बाद सेना की एक टुकड़ी सीधे अपने लक्ष्य पर हमला बोलती है। सर्जिकल स्ट्राइक में सारा दारोमदार सटीक हमले पर निर्भर रहता है।
- हमला इतनी तेजी व निपुणता के साथ बोला जाता है कि दुश्मन को संभलने का अवसर तक नहीं मिल पाता।
एक चूक बिगाड़ सकती है खेल
- सर्जिकल स्ट्राइक में एक भी चूक सारा खेल बिगाड़ कर रख सकती है और आपरेशन विफल होने की स्थिति में पूरी बदनामी का भय रहता है।
- ऐसे में सेना अपनी तरफ से पूरा ध्यान रखती है कि किसी प्रकार की चूक नहीं हो। इसके लिए विशेष कमांडों का चयन किया जाता है।
- सर्जिकल स्ट्राइक के तहत हमला बोलते समय जवान अपने लक्ष्य पर टूट पड़ते है और चन्द मिनट में उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर वापस लौट आते है।
- सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि गत वर्ष बर्मा में किए सर्जिकल आपरेशन की तर्ज पर सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुस इस हमले को अंजाम दिया।
- पूरी दुनिया में इजराइल की सेना को सर्जिकल स्ट्राइक में सबसे माहिर माना जाता है।
- कई बार एयर स्ट्राइक के माध्यम से भी सर्जिकल स्ट्राइक को मूर्त रूप प्रदान किया जाता है।
- एयर स्ट्राइक में भी विशेष ध्यान रखा जाता है कि नागरिक ठिकानों को किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचे।
- वर्ष 2003 में अमरीका ने इराक के सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त एयर सर्जिकल स्ट्राइक कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इसमें सिर्फ सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें