गुरुवार, 29 सितंबर 2016

लड़की के साथ रेप फिर कराया अबॉर्शन, रास्ता रोककर दी एसिड फेंकने की धमकी



लड़की के साथ रेप फिर कराया अबॉर्शन, रास्ता रोककर दी एसिड फेंकने की धमकी
 Girl's rape case
भोपाल. मध्य प्रदेश में कॉमन लॉ इंट्रेंस टेस्ट (क्लेट) की तैयारी करने वाली एक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। 18 साल की लड़की ने आरोप लगाया कि उसके साथ इंदौर के होटल में ज्यादती की गई। आरोपी ने उसका अबॉर्शन भी करवाया। लड़की ने बताया है कि आरोपियों ने उस पर तेज़ाब फेकने की धमकी भी दी। रेस्त्रां चलाता है आरोपी, पढ़ें लड़की ने क्या की शिकायत...

-जानकारी के मुताबिक भोपाल के अरेरा कॉलोनी में रहने वाली 18 साल की स्टूडेंट्स दो साल पहले ही एक जन्मदिन पार्टी में आरोपी रूपेश जायसवाल से मिली थी। आरोपी भोपाल में अशोका गार्डन निवासी रूपेश शाही हवेली रेस्तरां में पार्टनर है।
- लड़की ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपी उसे इंदौर ले गया। यहां एक होटल में उसके साथ ज्यादती की। आरोपी यहीं नहीं रुका, लड़की की मानें तो त्रिलंगा एरिया में उसके साथ ज्यादती की गई। लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसका अबॉर्शन भी करवाया।
एसिड फेंकने की धमकी देते हुए भाग निकले

- मंगलवार की रात लड़की अपनी मां के साथ शॉपिंग करने एमपी नगर गई थी।
- इसी दौरान आरोपी रूपेश अपने एक दोस्त अर्पित सक्सेना के साथ वहां पहुंच गया।
- आरोपियों ने लड़की के साथ गाली-गलोच की। लड़की के विरोध करने पर उसकी मां के साथ भी बदसलूकी की गई।
- आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर एसिड फेंकने की धमकी दी और मौके से भाग गए।
- पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें