रविवार, 25 सितंबर 2016

जैसलमेर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की मंच ने मनाई जयंती

जैसलमेर  पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की मंच ने मनाई जयंती 

पडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के वर्ष के उपलक्ष्य में प. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच जैसलमेर के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन किया गया। आयेाजन के दौरान जैसलमेर के राजकीय जवाहिर चिकित्सालय में मरीजों को फलों के वितरण के साथ साथ उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। मंच के जिलाध्यक्ष जयसिंह जोधा ने बताया कि इस अवसर पर मंच के प्रदेश संगठन मंत्री कंवराजसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष जयसिंह जोधा के साथ जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने मरीजों को फलों का वितरण किया। आयोजन के दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा, पार्षद मोहन परिहार, प्रेमसिंह सिपला, संजयसिंह हाबुर, देवेन्द्रसिंह चेलक, हाथीसिंह मूलाना,मोन्टू व्यास महेंद्र सिंह, गोपाल सिंह सुल्ताना,प्रेमसिंह सुल्ताना, हाथी सिंह मुलाना,मनीष विश्नोई,सवाई सिंह गोगली, पोपट खा, भूरसिंह सोलंकी संजय सिंह हाबुर मनीष रामदेव सगन बेलदार सुमेरसिंह सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दीनदयाल उपाध्याय स्मृति पर अपने विचार व्यक्त किए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें