मंगलवार, 27 सितंबर 2016

गुजरात: सामूहिक निकाह में मची लूट, जिसके हाथ जो लगा लेकर चलता बना



गुजरात: सामूहिक निकाह में मची लूट, जिसके हाथ जो लगा लेकर चलता बना


अहमदाबाद। वटवा के सैयदबाड़ी में मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित सामूहिक निकाह में भारी लूटपाट हुई। इस निकाह समारोह में 80 युगल नई जिंदगी की शुरुआत की। आयोजकों द्वारा इन युगलों को अनेक वस्तुएं गिफ्ट की जानी थी, लेकिन अव्यवस्था होने चलते लोग ये चीजें उठाकर चलते बने।









मंडप-कुर्सियों की तोड़फोड़…

निकाह समारोह में इतनी लूटपाट मची थी कि लोगों ने मंडप और कुर्सियों को भी नहीं छोड़ा। इस बीच आयोजक लापता हो गए। यह आयोजन रफीक छीपा ने किया था। उसने लड़के वालों से 2 हजार और लड़की वालों से 3 हजार रुपए लिए थे। निकाह में भेंट देने की चीजों में से कुछ युगलों को अधिक देने की कोशिश हुई थी। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि यह लूटपाट में बदल गया। कितनों ने तो यह भी कहा कि निकाह सर्टिफिकेट को भी झूठा बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें