गुरुवार, 25 अगस्त 2016

झालावाड़ जिला स्तरीय आवासीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह



झालावाड़ जिला स्तरीय आवासीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह
झालावाड़ 25 अगस्त। जिला परिषद झालावाड द्वारा आयोजित आवासीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता छात्र-छात्रा उंमग 2016 का आज 25 अगस्त, 2016 को विधिवत समापन हुआ। मुख्य के अतिथि श्री नरेन्द्र नागर माननीय विधायक खानपुर, श्री रामचन्द्र जी सुनारीवाल माननीय विधायक डग, श्री कॅवरलाल मीणा माननीय विधायक मनोहरथाना, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती टीना कुमारी भील माननीय जिला प्रमुख झालावाड, विशिष्ट अतिथि श्रीमान् जिला कलक्टर महोदय श्री जितेन्द्र कुमार सोनी, झालावाड, श्रीमान् राजेन्द्र सिंह जी जिला पुलिस अधीक्षक महोदय, झालावाड थे। कार्यक्रम का शुभ्भारम्भ अतिथियो द्वारा मॉ सरस्वती की पूजा कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

अतिथियों का स्वागगत श्री रामपाल शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झालावाड, श्री भवानीसिंह पालावत अतिरिक्त जिला कलक्टर झालावाड़, श्री रायसिंह मोजावत प्रबंध निदेशक झालावाड केन्द्रीय सहकारी बैक व जिला खेल अधिकारी, श्री सुरेन्द्र सिह गौड जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक झालावाड, श्री कृपाशंकर शर्मा प्रशिक्षक, श्री प्रेमजीत सिंह शा.शि. द्वारा किया गया ।

स्वागत के पश्चात् अतिथियों द्वारा आर्शीवचन प्रदान किया गया एवं पारितोषिक वितरण किया गया।

अतिथियो का आभार एवं प्रतीक चिन्ह भंेट करना। श्रीमान् रामपाल शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झालावाड द्वारा समापन की घोषणा, श्रीमान् मुख्य अतिथि महोदय द्वारा ध्वजावतरण किया गया और घ्वज आगामी प्रतियोगिता हेतु श्रीमान् जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक झालावाड को सौपा, राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ ।

प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहे:-

छात्र वर्ग

कबड्डी - राईस धनवाड़ा प्रथम, अजजा धनवाड़ा झालावाड द्वितीय,

खो-खो - राईस धनवाड़ा प्रथम, अजजा उन्हेल नागेश्वर द्वितीय, अजजा धनवाड़ा झालावाड तृतीय।

वालीबॉल- माड़ा आवासीय झालरापाटन प्रथम, राईस धनवाड़ा द्वितीय, अजजा धनवाड़ा झालावाड तृतीय।

एथलेटिक्स-

100 मीटर दौड चेनाराम धनवाडा प्रथम अशोक एस.सी. झालावाड द्वितीय, प्रदीप माडा पचोला तृृतीय

200 मीटर दौड तुलसाराम धनवाडा प्रथम चेनाराम धनवाडा द्वितीय, सांवरियां मअबोरदा तृृतीय,

400 मीटर दौड ओमप्रकाश अम्बे. खानपुर प्रथम, नरपत देवासी राईस धनवाडा द्वितीय, भालाराम राईस धनवाडा तृृतीय।

800 मीटर दौड रामदास कोलूखेडी प्रथम, केशाराम राईस धनवाडा द्वितीय, सांवरियां मऊबोरदा तृृतीय,

1500 मीटर दौड कोमल माडा पचोला प्रथम, दिलीपकुमार एस.सी. भ.मंड़ी द्वितीय, तेजाराम राईस धनवाडा तृृतीय।

भाला फेैंक - रूपचंद तोपखाना प्रथम, गोपाराम राईस धनवाडा द्वितीय, अमरलाल भील कोलखेडी तृृतीय।

गोला फैंक- तुलसाराम राईस धनवाडा प्रथम, गोविन्द बागरी एस.सी. भ.मंड़ी द्वितीय, लक्ष्मण देवासी राईस धनवाडा तृृतीय।

उॅची कॅूदः-गोपाराम राईस धनवाड़ा प्रथम, राकेश अजजा धनवाड़ा द्वितीय रहे ।




प्रतियोगिता परिणाम

छात्रा वर्ग

कबड्डी- महिला शिक्षण बिहार झालावाड प्रथम, अजजा (मा.स्तर) झालावाड़ द्वितीय।

खो-खो - शारदे चौमहला प्रथम, शारदे असनावर द्वितीय, क.गॉ.बा.विघालय चौमहला तृतीय।

वालीबॉल- शारदे अकलेरा प्रथम, शारदे असनावर द्वितीय, अजजा कन्या महाविघालय झालावाड तृतीय।

एथलेटिक्स

100 मीटर दौड पायल विश्वकर्मा शारदे चौमहला प्रथम, परवार भील असनावर द्वितीय, कविता मीणा असनावर तृृतीय।

200 मीटर दौड रानी सहरिया महिला शि.बि प्रथम, भूली तॅवर रटलाई द्वितीय, राधा कॅवर चोैमहला तृृतीय।

400 मीटर दौड ज्योति गायरी कबागॉ चौमहला प्रथम, अवन्तिका एस.टी. कालेज झालावाड द्वितीय, राधिका कबागॉ चोैमहला तृृतीय।

800 मीटर दौड दुर्गा भील शारदे असनावर प्रथम, गेंदा गायरी शारदे चौमहला द्वितीय, हेमलता एस.टी. कालेज झालावाड तृृतीय।

1500 मीटर सुनिता मीणा कन्या झालावाड प्रथम, निकिता मीणा शारदे असनावर द्वितीय, कृृष्णा भील कन्या मा.स्तर झालावाड तृृतीय।

भाला फेैंक- गेंदा शारदे चौमहला प्रथम, राजकृन्ता शारदे असनावर द्वितीय, पूजा शारदे अकलेरा तृतीय।

गोला फैंक- राजकृन्ता शारदे असनावर प्रथम, पूजा शारदे अकलेरा द्वितीय, कमलेशा मा.स्तर झालावाड तृृतीय।

उॅची कॅूद- भूली शारदे असनावर प्रथम, कृष्णा अजजा कन्या झालावाड़ द्वितीय स्थान पर रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें