गुरुवार, 25 अगस्त 2016

जैसलमेर के ऐतिहासिक सोनार किले की दीवार दरकने से फैली सनसनी, दहशत का माहौल



जैसलमेर जैसलमेर के ऐतिहासिक सोनार किले की दीवार दरकने से फैली सनसनी, दहशत का माहौल

जैसलमेर के ऐतिहासिक सोनार किले की दीवार दरकने से फैली सनसनी, दहशत का माहौल
जैसलमेर के ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के परकोटे की दीवार गुरुवार को एकाएक सरक गई। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।




दीवार के परकोटे की दीवार खिसक जाने से दुर्ग में बने मकानों में रह रहे दुर्गवासियों में दहशत का माहौल बन गया है। दोपहर करीब ढ़ेढ बजे दीवार दरकने का शुरू हुआ सिलसिला लगातार जारी है।




दीवार के पास से लोगों का आवागमन रोक दिया गया है। कईं लोग परकोटे से खिसक रही दीवार को देखने के लिए उमड़ पड़ें है।







पुलिस पहुंची मौके पर

ढिब्बा पाड़ा के पास वाली दीवार दरकने की जानकारी मिलने के साथ ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और लोगों का आवागमन रोक दिया है। सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। इस घटना की जानकारी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर मौका मुआयना किया।




नहीं हुआ हादसा

एतिहासिक सोनार दुर्ग की दीवार दरकने के बाद जैसे ही मिट्टी मुख्य रोड की ओर ढ़ी उस समय वहां मौजूद लोगों ने भाग कर अपने को बचाया। यह गनीमत रही कि कोई जन-धन हानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब पौने डेढ़ बजे ढिब्बा पाड़ा क्षेत्र में पार्किंग के समीप दीवार के पत्थर व मिट्टी एकाएक निकलने लगे। गौरतलब है कि उक्त दीवार पर इन दिनों मरम्मत का कार्य चल रहा है। दोपहर में यहां लगे श्रमिक भोजन करने गए हुए थे।




इस दौरान यह हादसा हो गया। यह गनीमत रही कि शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक उक्त मार्ग पर ज्यादा चहल-पहल नहीं थी। ज्यों हि यह हादसा हुआ एकबारगी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात अवरुद्ध करवा दिया और आसपास के दुकानदारों से सावधानी बरतने की सलाह दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें